{"_id":"68aa07d226d34585b6075514","slug":"demand-to-raise-voice-of-shortage-of-teachers-in-the-assembly-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-139056-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विधानसभा में शिक्षकों की कमी की आवाज उठाने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विधानसभा में शिक्षकों की कमी की आवाज उठाने की रखी मांग
Sat, 23 Aug 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगो को लेकर फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह को ज्ञापन सौंपते राजकीय महाविद्यालय के छात्र। स्र
फतेहाबाद। राजकीय महाविद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की कमी दूर करने के लिए विद्यार्थियों ने शनिवार को विधायक बलवान सिंह से उनको मांगें विधानसभा में रखने की मांग की है।
छात्र विजय, राहुल, रामदायाल, ममता, परमजीत और पिंकी आदि ने बताया कि डाइट मताना के भवन में संचालित महाविद्यालय में टीचरों की कमी सहित सभी समस्याएं हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। उन्होंने विधायक को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा में आवाज उठाने की मांग की है।
विधायक बलवान सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी आवाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने रखने व विधानसभा में रखने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में राजकीय महाविद्यालय बनाने की घोषणा होने के बावजूद भी भवन का निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। ऐसे में विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है। वे उनकी मांग विधानसभा में उठाएंगे।