फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to implement the announcements

Fatehabad News: कार्यक्रम अधिकारी से मिला क्रैच वर्कर्स का प्रतिनिधिमंडल, घोषणाओं को लागू करने की मांग

Sat, 24 Feb 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Demand to implement the announcements
अपनी मांगों को लेकर रोष जताती क्रैच वर्कर्स एवं हेल्पर्स।
फतेहाबाद। अपनी मांगों को लेकर क्रैच वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को संगीता रतिया की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपकर क्रैच केंद्रों को सुचारू रूप से चलाने में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम अधिकारी से इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नीता रतिया, शकुंतला भूना, कांता, सुमन, सुनीता भट्टू, सायना, राधा टोहाना, सुमन, नन्ही टोहाना, सुमित जाखल, बिमला, संतोष व कर्मचारी नेता बेगराज शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने बताया कि राज्य सरकार व विभाग द्वारा 26 जुलाई 2023 को क्रैच पॉलिसी 2022 को लागू किया और क्रैच केंद्रों में कार्यरत वर्कर्स के मानदेय में 15 हजार और हेल्पर्स के मानदेय में साढ़े 7 हजार की बढ़ोतरी करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। सरकार व विभाग द्वारा की गई घोषणाओं को अभी तक जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया गया है, जिससे क्रैच वर्कर्स एवं हेल्पर्स में काफी रोष है। क्रैच केंद्रों में कई महीनों से बच्चों के लिए राशन उपलब्ध नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

यूनियन ने सभी क्रैच केंद्रों पर मीनू अनुसार राशन हर महीने उपलब्ध करवाने, खाना बनाने व बच्चों को खिलाने के लिए बर्तन उपलब्ध करवाने, बच्चों के खेलने के लिए खिलौने, गर्मी से राहत दिलाने के लिए एसी व बच्चों को सुलाने के लिए बिस्तर सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है। क्रैच वर्कर्स एवं हेल्पर्स का बढ़ा हुआ मानदेय एरियर समेत तुरंत दिया जाए। रिक्त पदों पर तुरंत नियुक्ति की जाए। सीएम की घोषणा अनुसार जल्द से जल्द 500 नए क्रैच केंद्र जमीनी स्तर पर खोले जाएं। क्रैच वर्कर्स को रिटायरमेंट पर 5 लाख व हेल्पर्स को ढ़ाई लाख का लाभ दिया जाए व रिटायरमेंट की आयु बढ़ाकर 65 वर्ष की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed