बल्लभगढ़ में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया व बीघड़ चौक पर आरोपियों का पुतला फूंका। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ता ने निकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता दीपक सरदाना, सुभाष झाझड़ा आदि दर्जनों कार्यकर्ता नेशनल पर बीघड़ चौक पहुंचे और छात्रा निकिता के हत्यारे का पुतला फूंका। इसके बाद नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इन संगठनों के नेताओं ने कहा कि बल्लभगढ़, जींद, चरखी दादरी, गुरुग्राम सहित कई जिलों में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। मासूम बेटियों को बरगला कर धोखे में रखकर उनसे लव जिहाद की कोशिश हो रही है। कई बार इनको देह व्यापार में झोंक दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि मृतका निकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए व धर्म परिवर्तन संबंधी कानून पारित किया जाए।