फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand to declare Bhattu Kalan drought-hit; farmers stage a sit-in.

Fatehabad News: भट्टूकलां को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, किसानों ने दिया धरना

Fri, 11 Sep 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 11 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare Bhattu Kalan drought-hit; farmers stage a sit-in.
भट्टूकलां। तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान। संगठन
भट्टूकलां। प्राकृतिक आपदा और नहरी पानी की किल्लत से जूझ रहे भट्टूकलां क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को किसान सभा के आह्वान पर किसानों ने तहसील कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद किसानों ने उपायुक्त फतेहाबाद के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सुभाष चंद्र भादू ने की, जबकि संचालन हनुमान सिंह ने किया। किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान और खेत मजदूर प्राकृतिक आपदाओं व सरकार की उपेक्षा की मार झेल रहे हैं। पहले सेम और भारी बारिश से फसलें बर्बाद हुईं, अब नहरी पानी की कमी और सूखे से धान, ग्वार व कपास की फसलें सूखने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने पूरे भट्टू क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर विशेष गिरदावरी कराने और प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की। साथ ही खरीफ 2025 का लंबित बीमा क्लेम तुरंत खातों में जमा कराने, मूंगफली की सरकारी खरीद सितंबर में ही एमएसपी पर शुरू करने और मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल सुचारू रूप से खोलने की मांग रखी। किसान नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर मनीष सिवाच, रिछपाल भादू, रामस्वरूप सिद्धू, बजरंग मील, सूरजमल जाखड़, राकेश कुमार, राम सिंह, छोटूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed