फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for resumption of Janata Express and stoppage of Jammu-Bandra train

Fatehabad News: जनता एक्सप्रेस दोबारा चलाने और जम्मू-बांद्रा ट्रेन के ठहराव की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demand for resumption of Janata Express and stoppage of Jammu-Bandra train
जाखल रेलवे स्टेशन पर डीआरएम पुष्पेश आर. त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
जाखल। दिल्ली डिविजन के डीआरएम पुष्पेश आर त्रिपाठी बुधवार को जाखल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और रेलवे अधिकारियों ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान जनता एक्सप्रेस दोबारा चलाने और जम्मू-बांद्रा ट्रेन के ठहराव की मांग रखी गई।
विज्ञापन


डीआरएम ने सबसे पहले रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उनके आगमन से पहले रेलवे परिसर और कार्यालयों की सफाई एवं साज-सज्जा की विशेष व्यवस्था की गई थी। रेलवे के प्रतीक्षा कक्ष और अन्य स्थान भी व्यवस्थित किए गए। निरीक्षण के दौरान समाजसेवी संस्थाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों को दोबारा शुरू करने की मांग की। विशेष रूप से 19023 जनता एक्सप्रेस को पुनः चलाने की मांग की गई, जो फिरोजपुर से दिल्ली होते हुए मुंबई सेंट्रल तक जाती थी। यह ट्रेन सुबह 9 बजे जाखल से प्रस्थान करती थी और इससे हजारों लोगों का व्यापार जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद डीआरएम ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने शौचालय, टिकट घर सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया और कहा कि उन्हें दिए गए मांग पत्र पर शीघ्र विचार किया जाएगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण शर्मा ने बताया कि स्टेशन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए यह मांग पत्र सौंपा गया। डीआरएम ने इन मांगों पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर किरण शर्मा, संजय रेवड़ी, हरमेश शर्मा, बसंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

ये रहीं प्रमुख मांगें

रेलवे स्टेशन पर वॉशिंग लाइन की स्थापना

आरक्षण खिड़की की संख्या बढ़ाना

सफाई कर्मचारियों की कमी पूरी करना

स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करवाना

जम्मू–बांद्रा ट्रेन का ठहराव

खाली पड़ी रेलवे भूमि पर पार्क का निर्माण

कोरोना काल में बंद हुई गाड़ियों को पुनः शुरू करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed