{"_id":"6aecb8f61265a602020d457e","slug":"demand-for-intricately-designed-earthen-lamps-has-surpassed-that-for-chinese-lights-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-164211-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चीन की लाइटों से ज्यादा डिजाइनदार मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चीन की लाइटों से ज्यादा डिजाइनदार मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांग
Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
शहर के थाना रोड पर कार पार्किंग के सामने दिये की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
फतेहाबाद। दिवाली के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में काफी रौनक है। घरों को रोशन करने के लिए लोग इस बार चीनी लाइटों की बजाय पारंपरिक मिट्टी के दीये को तरजीह दे रहे हैं। हाथ से तैयार किए गए साधारण और डिजाइनदार दीयों की मांग बढ़ने से कुम्हारों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दे रही है। वहीं बाजार में गुजराती दीयों के साथ कोलकाता, लखनऊ और आगरा की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। कुम्हार परिवारों को उम्मीद है कि इस दिवाली अच्छी बिक्री से उनकी पुश्तैनी कला और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
दिवाली को देखते हुए कुम्हारों ने कई दिन पहले से ही मिट्टी के दीये तैयार करने शुरू कर दिए थे। सामान्य मिट्टी के दीयों के अलावा रंग-बिरंगे और सजावटी दीये भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कुम्हारों का कहना है कि लोग अब मिट्टी के दीयों के महत्व को समझने लगे हैं। यही कारण है कि चीनी लाइटों के बढ़ते चलन के बावजूद पारंपरिक दीयों की मांग बनी हुई है।
--
पारंपरिक कला को मिल रहा बढ़ावा
मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ने से शिल्पकारों के परिवारों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। शिल्पकारों का कहना है कि हाथ से दीये तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगता है। इस बार त्योहार पर मिट्टी के दीयों के प्रति लोगों के रुझान को देखते हुए उन्हें भी अच्छी आमदनी की उम्मीद है। दीये विक्रेताओं का कहना है कि लोग इसी तरह स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देते रहे तो आने वाली पीढ़ियां भी इस पारंपरिक कला को आगे बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन
--
बाजार में अलग-अलग राज्यों की मूर्तियां और दीये आकर्षण का केंद्र
दिवाली के बाजार में इस बार अलग-अलग राज्यों में तैयार किए गए उत्पाद भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं। बाजार में कलकत्ता, लखनऊ और आगरा की बनी लक्ष्मी माता और गणेश की मूर्तियों की काफी मांग है। वहीं गुजरागी दीये भी लोगों की पसंद आ रहे हैं। सजावटी दीयों की विभिन्न डिजाइन और आकर्षक रंग ग्राहकों का ध्यान खींच रहे हैं। लोग अपनी पसंद और घर की सजावट के अनुसार दीयों की खरीदारी कर रहे हैं।
--
मैं पिछले 20 वर्षों से मिट्टी के बर्तन व दीये बनाने का काम करता हूं। इस बार दिवाली से दो माह पहले ही दीये बनाने का काम शुरू कर दिया था। लोगों में इस बार मिट्टी के साधारण व सजावटी दीयों के प्रति काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है।
कृष्ण, दुकानदार।
--
इस बार गुजराती दीये की मांग ज्यादा है। इन दीयों पर आकर्षक डिजाइन होता है। वहीं दिवाली के त्योहार पर लोग लक्ष्मी पूजन के लिए बड़े आकार के सजावटी दीयों की खरीद कर रहे हैं।
दीपू, दुकानदार।