फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Demand for direct payment of wages into accounts, Mandi workers protest

Fatehabad News: मजदूरी सीधे खातों में डालने की मांग, मंडी मजदूरों का प्रदर्शन

Thu, 01 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for direct payment of wages into accounts, Mandi workers protest
रतिया प्रदर्शन करते हुए मजदूर यूनियन के सदस्य : संवाद
रतिया। हरियाणा मजदूर यूनियन ने मंडी मजदूरों की मांगों को लेकर वीरवार को अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। यूनियन ने निर्धारित मजदूरी सीधे मजदूरों के बैंक खातों में डालने और सरकार से प्रमाणित पहचान पत्र जारी करने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन सचिव हैप्पी ग्रोहा ने की। यूनियन अध्यक्ष और मुख्य वक्ता राजा सिंह ने मजदूरों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे जा रहे धान की आवक और तुलाई व्यवस्था में मजदूरों के हितों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन

राजा सिंह ने कहा कि बड़े कांटे पर धान की तुलाई से भराई, तुलाई और सफाई सहित कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे मजदूरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 35 किलो की बोरी पर 21.56 रुपये मजदूरी निर्धारित की है। यूनियन का आरोप है कि यह राशि मजदूरों तक पहुंचने के बजाय आढ़तियों के पास चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि निर्धारित मजदूरी सीधे मजदूरों के बैंक खातों में भेजी जाए। यूनियन ने मंडी मजदूरों के सरकार से प्रमाणित पहचान पत्र बनाने की मांग भी उठाई। राजा सिंह ने कहा कि पहचान पत्र होने से दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में मजदूर और उसके परिवार को उचित मुआवजा व सहायता मिल सकेगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदेशभर के मजदूरों को एकजुट कर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अवतार सिंह, नथिया, छिन्दा, सोनू, बाबू सिंह सहित बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed