{"_id":"66fefc645a4bd83d6c06a0b5","slug":"demand-for-dap-fertilizer-increased-farmers-returned-disappointed-after-standing-in-line-for-hours-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-123234-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बढ़ी डीएपी खाद की मांंग, घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बढ़ी डीएपी खाद की मांंग, घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस लौटे किसान
Fri, 04 Oct 2024 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। रबी की फसलों की बिजाई शुरू होने के साथ ही जिले में किसानों के लिए डीएपी खाद का संकट छा गया है। डीएपी खाद लेने के लिए वीरवार को किसान सुबह 6 बजे से ही खाद केंद्रों के बाहर लाइन में लग गए। फिर भी काफी किसानों को खाद नहीं मिल सकी। आलू व सरसाें की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी की जरूरत पड़ने लगी है। इसके लिए किसानों को खेतों में मेहनत करने के साथ ही डीएपी खाद लेने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
फतेहाबाद की अनाज मंडी स्थित इफको खाद केंद्र पर डीएपी के लिए पहुंचे किसान सुरेंद्र, विक्रम, अजीत, रामधारी, रोहताश और लीलूराम आदि ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से लाइन में लगने शुरू हो गए थे। सुबह 8 बजे तक करीब 400 किसान लाइन में लग चुके थे। चार घंटे बाद सुबह 10 खाद केंद्र पर कर्मचारियों के आने के बाद खाद का वितरण शुरू हुआ। किसानों की संख्या को देखते हुए खाद केंद्र में तैनात कर्मचारियों ने 300 किसानों में खाद वितरण करते हुए प्रत्येक किसान को 4 बैग डीएपी खाद देने का निर्णय लिया। ऐसे में कुछ किसान जो खाद केंद्र पर देरी से पहुंचे, उनका नंबर नहीं लग सका। वे खाद से वंचित रह गए।
मुझे इस समय सरसों की बिजाई करनी है, जिसके लिए खेत को तैयार कर रखा है। मगर डीएपी खाद नहीं मिल सकी है। फसल की बिजाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को किसानों को खाद व बीज समय पर देना चाहिए।
विज्ञापन
-अमित, किसान, गांव शहीदांवाली
मैं खाद वितरण की सूचना पाकर फतेहाबाद के इफको खाद केंद्र पहुंचा। मगर मेरे आने से पहले ही किसानों ने अपने नंबर लगवा लिए। इस कारण मुझे डीएपी खाद नहीं मिल सकी। मैं पहले ही मंडी में धान की खरीद के इंतजार में बैठा हूं। अब खाद का संकट भी छा गया है। ऐसे में खेत का काम काफी प्रभावित हो रहा है।
-जीत सिंह, किसान, गांव अयाल्की
डीएपी खाद के लिए किसानों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आएगी। अभी गेहूं की बिजाई में काफी समय शेष है। ऐसे में जिन किसानों को सब्जियों और सरसों की फसल की बिजाई करनी है, वो ही खाद खरीदें। डीएपी के स्थान पर किसान एनपीके खाद का प्रयोग कर सकते हैं। एनपीके खाद का प्रयोग करने से सरसों में तेल की मात्रा बढ़ती है और फसल में चमक आती है।
-डॉ.राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं कल्याण विभाग फतेहाबाद