{"_id":"6a567038fd65d883ea0969d9","slug":"demand-for-an-impartial-probe-into-the-ram-mandir-donation-matter-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-157353-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राम मंदिर चंदा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राम मंदिर चंदा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
Tue, 14 Jul 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
गांव बनगांव में तेज हवा से गिरे पेड़ को हटाते ग्रामीण। स्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित चंदा अनियमितता मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक जांच में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है जबकि प्रभावशाली लोगों तक जांच नहीं पहुंची।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में डॉ. गुप्ता ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान भूमि खरीद से ही अनियमितताओं की शुरुआत हुई। उनका आरोप था कि मंदिर ट्रस्ट के गठन के बाद व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में गठित एसआईटी ने अभी तक किसी बड़े रसूखदार व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र भी भेजा गया है।
इससे पहले सिरसा रोड स्थित एक निजी होटल में आम आदमी पार्टी ने हनुमान चालीसा पाठ और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित चंदा अनियमितता के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में डॉ. सुशील गुप्ता, फतेहाबाद जिला प्रभारी रणबीर लोहान, जिलाध्यक्ष गुरविंद्र गरजा तथा अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा पाठ के बाद हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष अजय झाझड़ा, लक्ष्य गर्ग, जयविंद्र मेचु, कमल बिसला, सुखविंद्र गिल और मुख्तयार बाजीगर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।