{"_id":"654a6a6220b47d66f90a1844","slug":"deficiencies-found-at-dumping-site-two-lakh-fine-on-agency-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-8115-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डंपिंग साइट पर मिली कमियां, एजेंसी पर दो लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डंपिंग साइट पर मिली कमियां, एजेंसी पर दो लाख जुर्माना
विज्ञापन
फतेहाबाद कचरा डंपिंग साइट का निरीक्षण करते हुए डीएमसी व नगर परिषद के अधिकारी
फतेहाबाद। शहर से डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी द्वारा समय पर कचरे का उठान न करने और डंपिंग साइट पर गीला-सूखा कचरा अलग-अलग न करने और न ही निस्तारण होने पर जिला नगर आयुक्त ने कार्रवाई की है। उन्होंने ने एजेंसी ने पर दो लाख का जुर्माना लगाया है और ठेकेदार को ठेका रद्द करने की भी चेतावनी दी है। मामले में नगर परिषद के अधिकारियों को भी फटकार लगाते हुए बिना लापरवाही के मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।।
जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने मंगलवार को नगर परिषद की डंपिंग साइट का औचक निरीक्षण किया। उन्हें डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी के खिलाफ डीएमसी को शिकायतें मिल रही थी। इसके चलते डीएमसी नगर परिषद की डंपिंग साइट पर पहुंचे। इस दौरान डंपिंग साइट पर बहुत सी कमियां पाई गई। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी, मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा भी थे। निरीक्षण के दौरान एजेंसी द्वारा कूड़े का निस्तारण नहीं किया जा रहा है और न ही घर-घर से कूड़े का सेग्रीगेशन किया जा रहा है। इस पर जिला नगरायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार (फर्म डिंग मैनपावर, सिरसा) पर दो लाख रुपये जुर्माना लगाया जाए। ठेकेदार को हिदायत दी जाए कि अपने कार्य को निष्ठा से करें नहीं तो कार्य निरस्त कर दिया जाएगा।
छह माह बाद भी इंस्टॉल नहीं हुई मशीनें
कचरे का निस्तारण डोर टू डोर एजेंसी द्वारा किया जाना था। नगर परिषद ने 1687 रुपये प्रति टन के हिसाब से एजेंसी को ठेका जारी किया था। एजेंसी ने 6 माह भी डंपिंग साइट पर कचरे के निस्तारण के लिए मशीनें नहीं लगाईं। अभी तक मशीनें इंस्टॉल भी नहीं की गई है।
विज्ञापन
खुद की साइट पर ले जा रहे कचरा, गड़बड़ी की आशंका
डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी द्वारा डोर टू डोर कचरे का उठान करने के बाद खुद की खैराती खेड़ा रोड स्थित साइट पर ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने इसको लेकर भी गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है। इसके चलते ठेकेदार को नगर परिषद की डंपिंग साइट पर ही सीधा कचरा ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएमसी ने चिल्ली का किया निरीक्षण
जिला नगर आयुक्त ने चिल्ली झील व अन्य जगह का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। डीएमसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को चिल्ली के सुंदरीकरण पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।