फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deepika got first place in yoga and Nupur in swimming

Fatehabad News: योग में दीपिका तो तैराकी में नुपुर ने पाया पहला स्थान

Wed, 13 Aug 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 13 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Deepika got first place in yoga and Nupur in swimming
आर्यन स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय बाॅस्केट बाल प्रतियोगिता में दम ​दिखातीं ​खिलाड़ी। स्रोत : ​श
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को पांच खेलों की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी छह खंडों से आए महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों को शामिल किया गया। इससे हर खिलाड़ी को अपनी पसंद के खेल में भाग लेने का मौका मिला। इनमें तैराकी (स्विमिंग), शतरंज, बैडमिंटन, योगा, और बास्केटबॉल शामिल थे। सभी खेलों को तीन आयु वर्ग में बांटा गया था, अंडर 14, 17, 19 तीनों आयुवर्ग में टीमों व खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन सभी खेलों का आयोजन आर्यन स्कूल में किया गया।
विज्ञापन

---
योगा में ये रहे विजेता
अंडर 14 महिला वर्ग में दीपिका ने पहला, अमरेंद्र जोत ने दूसरा, मानवी ने तीसरा, अवनी ने चौथा, रिधी ने पांचवां व गरिमा ने छटा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 पुरुष वर्ग में रोहित ने पहला, हरिश ने दूसरा, शुभम ने तीसरा, हर्ष ने चौथा, नवीन ने पांचवां व प्रिंस ने छटा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 महिला वर्ग में संध्या ने पहला, प्रियंका ने दूसरा, निशा ने तीसरा, श्वेता ने चौथा, प्रतिभा ने पांचवां व हुस्नमीत ने छटा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 पुरुष वर्ग में नीतिक ने पहला, अंकित ने दूसरा, रुद्रा ने तीसरा, इंशात ने चौथा, इशान ने पांचवां व हर्ष ने छटा स्थान प्राप्त किया।
----
तैराकी में ये रहे विजेता
अंडर 14 महिला वर्ग तैराकी 50 मीटर फ्री स्टाइल में नुपुर ने प्रथम, 100 मीटर फ्री स्टाइल अलिशा ने प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में खुशी ने प्रथम, 400 मीटर फ्री स्टाइल रिले में शनाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 17 महिला वर्ग तैराकी 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर फ्री स्टाइल में वशिंका ने प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हर्षिका ने प्रथम व अंडर 19 में काजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर 14 पुरुष वर्ग तैराकी 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अनुज ने प्रथम, 100 मीटर व 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अधिराज ने प्रथम, 400 मीटर फ्री स्टाइल में शुभम ने प्रथम, 50 मीटर बटर फ्लाई स्टाइल में सिद्धार्थ ने प्रथम, 100 मीटर बटर फ्लाई स्टाइल में एकमजोत सिंह ने प्रथम, 50 मीटर बैक स्टॉक स्टाइल में शुभम ने प्रथम, 50 मीटर फ्री स्टाइल में शुभम ने प्रथम, 100 मीटर फ्री स्टाइल में खुशवंत सिंह ने प्रथम, 200 मीटर फ्री स्टाइल में हर्ष ने प्रथम, 400 मीटर फ्री स्टाइल में शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 पुरुष वर्ग तैराकी 50, 100, 200 मीटर फ्री स्टाइल में कुशल ने प्रथम, 400 मीटर फ्री स्टाइल में दिवरुप ने प्रथम, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रभजीत ने प्रथम, 50 मीटर बटर फ्लाई स्टाइल में अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 पुरुष वर्ग तैराकी में 50 मीटर फ्री स्टाइल में अभिषेक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में ऋषित ने प्रथम, 100 व 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में देवीलाल ने प्रथम, 400 मीटर फ्री स्टाइल रिले में भी देवीलाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

----
शतरंज में रहे विजेता
अंडर 19 पुरुष वर्ग के शतरंज खेल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 20 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें से मौलिक, रजत, फलैंश, रोहित, रेहान का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है, वहीं अंडर 14 में तविश, रितिविक, विहान, मोनिक व युवराज का चयन किया गया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed