फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deepender will come to Tohana tomorrow for damage control

Fatehabad News: कांग्रेस में सब कुछ नही ठीक ठाक, टोहाना में डैमेज कंट्रोल करने कल आएंगे दीपेंद्र

Mon, 16 Sep 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Deepender will come to Tohana tomorrow for damage control
टोहाना। कांग्रेस में सब ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में डैमेज कंट्रोल करने के लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा 17 सितंबर को टोहाना आ रहे हैं। ताकि कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि प्रैसवार्ता में कांग्रेस नेता निशान सिंह ने कहा था कि बिना बुलाए शादी में नहीं जाना चाहिए। मुझे परमवीर सिंह ने नामांकन कार्यक्रम में बुलाया नहीं था इसलिए वे वहा उपस्थित नहीं हुए थे। निशान सिंह ने कहा कि अब भी उनके पास कोई निमंत्रण नहीं है लेकिन वे कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान निशान सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को निजी पैलेस में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंच रहे हैं जिसको लेकर तैयारी की जा रही है।इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह भी आएंगे। निशान सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक उम्मीदवार की मदद करने के लिए वे प्रदेश भर में जाएंगे ताकि उनका चुनाव में सहयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या सरकार बनने पर भाजपा दो-दो मुख्यमंत्री बनाएगी : अजय



टोहाना (फतेहाबाद)। अनिल विज को सोच समझ कर बयान देना चाहिए। भाजपा तो पहले ही अपने नायब सैनी का नाम लेकर सीएम चेहरे का ऐलान कर चुकी है, क्या सरकार बनने पर भाजपा में दो-दो मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। यह बात जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से कही।




जननायक जनता पार्टी व आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार हवा सिंह के कार्यालय का शुभारंभ करने के लिए जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला टोहाना पहुंचे। उन्होंने अनिल विज के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस भी पार्टी के पास 46 विधायक होंगे, उसका मुख्यमंत्री बनेगा, जिसका फैसला जनता करेगी। अजय सिंह चौटाला ने अनूप धानक को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि जिसने भी जननायक जनता पार्टी को छोड़ा है, उसे जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा से गठबंधन को लेकर पूछे सवाल पर अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा का साथ देने का खामियाजा वह लोकसभा चुनाव में भगत चुके हैं, एक गुनाह के लिए दो-दो सजा नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed