फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deepak used to steal at night by doing recce during day, police caught him

Fatehabad News: दिन में रेकी करके रात को चोरी करता था दीपक, पुलिस ने किया काबू

Mon, 08 Jul 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 08 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Deepak used to steal at night by doing recce during day, police caught him
टोहाना। शहर के भूना रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में मकान से मोबाइल व नकदी चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी दीपक दिन के समय मकान की रेकी करता था और रात को चोरी को अंजाम देता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में 15 से 20 चोरी की घटनाएं कबूल की हैं। इन चोरियों के बारे में पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी तथा चोरीशुदा सामान की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए शहर पुलिस ने दीपक को काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी करने के बाद सामान टोहाना में ही बेच देता था जिसके बाद पूछताछ करके चोरी का सामान खरीदने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चोर ने अब तक 15 से ज्यादा चोरी की घटनाएं कबूली है, जिसकी जांच जारी है। जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी साहिल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि सुबह करीब 4 बजे जब वे उठे तो घर दरवाजे खुले थे। उसने बताया कि आरोपी उसके घर से दो मोबाइल व 30 हजार की नकदी चुराकर ले गया था जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed