फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Deep fog caused distress, relief from lukewarm sunshine in the afternoon

Fatehabad News: गहरी धुंध ने किया बेहाल, दोपहर बाद गुनगुनी धूप से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Deep fog caused distress, relief from lukewarm sunshine in the afternoon
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर सुबह 7 बजे छाई गहरी धुंध।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह साल की पहली गहरी धुंध पड़ी। सुबह के समय दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिस कारण वाहन चालकों व सुबह सैर पर जाने वाले लोगों को परेशानियां हुई। सुबह सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। सड़कों पर वाहन चालक पीली बत्ती जलाकर जा रहे थे। सुबह धुंध अधिक होने के कारण परिवहन सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा। वहीं दोपहर के समय गुनगुनी धूप खिल गई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन


सुबह रोडवेज की बसें देरी से पहुंची और सवारियां ठंड में बसों का इंतजार करते रहे। वहीं ट्रेनें भी देरी से पहुंची हैं। भट्टूकलां बस स्टैंड व पुराने बस स्टैंड पर सवारियां बसों का लंबे समय तक इंतजार कर रही। धुंध से जन जीवन भी अस्त व्यस्त होकर रह गया। लोग घरों में ही दुबके रहे और बाजारों में दुकानें भी देरी से खुली। जिले में दोपहर तक धुंध छाई रही। शहर के लोगों ने अलाव आदि सेंककर ठंड से बचाव किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री आंका गया। वहीं 8 किलोमीटर की रफ्तार से शीतलहर भी चली।
विज्ञापन


करीब 10 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को नए साल में सुबह धुंध के बाद पहली बार वीरवार को अच्छी धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। धूप खिलने से लोगों को जहां ठंड से राहत मिली, वहीं कई दिनों से कड़ाके की ठंड के कारण घर में कैद लोगों ने बाहर निकलकर खिली धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं व सरसोंं के लाभदायक

छा रही धुंध से किसानों के चेहरों पर खुशी है। यह धुंध गेहूं व सरसोंं के लिए काफी लाभदायक बताई है। जिससे फसलों का झाड़ अच्छा होगा और उत्पादन अच्छा होगा। गांव मताना के किसान हरिओम वर्मा व दिलबाग ने बताया कि धुंध गेहूं की फसल की बढ़वार में काफी सहायक रहेगी।

कोट

जिले में मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक खुश्क रहेगा। 13 व 14 जनवरी को हल्के बादल छाएंगे। इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होगी। ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की भी संभावना है।

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed