फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Death of a corona infected young man

38 दिन बाद कोरोना संक्रमित 34 साल के युवक की मौत

Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Death of a corona infected young man
कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही अभी भारी पड़ सकती है। कोरोना संक्रमण का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। 38 दिन बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। मौत का आंकड़ा 119 पहुंच गया है। फतेहाबाद की भट्ठा कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। युवक का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां पर वीरवार देर रात को मौत हो गई। यहां जांच के दौरान युवक कोरोना संक्रमित मिला था। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक युवक दुकानों पर सामान सप्लाई करने का काम करता है और चार दिन पहले सप्लाई करने के दौरान बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। युवक की मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर जांच करेगी।
विज्ञापन

जनवरी में दो और फरवरी माह में एक मरीज की मौत
2021 में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की अब तक मौत हुई है। जनवरी माह में कोरोना संक्रमित दो मरीज की मौत हुई थी। इसके बाद अब फरवरी माह में भी एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जनवरी माह में नए केस 53 आए थे। जिले में अब तक कुल केस 4726 आ चुके है 4602 मरीज ठीक हुए है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर लापरवाही दिखा रहे है। शुक्रवार को 14.28 फीसदी ही फ्रंटलाइन वर्कर कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए पहुंचे। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने बताया कि पॉकलीक्लीनिक में 50 में से 20, रतिया में 100 में से 10, भट्टूकला में 9 फ्रंटलाइन वर्कर पहुंचे। इसके अलावा भूना, जाखल और टोहाना में कोई भी टीकाकरण करवाने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कई दिनों बाद कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है। जिंदल अस्पताल ने रिपोर्ट भेजी है उसके मुताबिक जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिला था और उसके फेफड़ों में दिक्कत आई है।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed