{"_id":"6532c183b77a562036001848","slug":"dead-body-of-second-girl-who-jumped-into-the-canal-found-near-chopta-in-sirsa-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-7300-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिरसा में चोपटा के पास मिला नहर में कूदी दूसरी लड़की का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिरसा में चोपटा के पास मिला नहर में कूदी दूसरी लड़की का शव
विज्ञापन
फतेहाबाद/भट्टू कलां। गांव ढांड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो बहनों के नहर में कूदने के मामले में शुक्रवार देर शाम सिरसा के चौपटा के पास नहर में दूसरी लड़की कविता का शव बरामद हो गया। शुक्रवार को स्कूल में प्रार्थना सभा में शोक मीटिंग की गई। स्कूल प्रशासन ने सरपंच चंद्रमोहन पोटलिया, एसएमसी कमेटी व ग्रामीणों के साथ मीटिंग की।बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि स्कूल स्टाफ टैबलेट पर अपनी मौजूदगी में ही काम करवाएं। स्कूल स्टाफ को पता होता है कि टैबलेट में बच्चे दूसरी एप चला रहे हैं लेकिन फिर भी लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि टैबलेट को स्कूल स्टाफ समय-समय पर जांच करता रहे। करीब दो घंटे बाद बीईओ बलवान सिंह के आदेश पर स्कूल की छुट्टी कर दी गई। हालांकि स्कूल में माहौल शांत रहा। बता दें कि स्कूल में मंगलवार को शिक्षिका ने टैबलेट को दुरुपयोग के शक में दोनों बहनों से टैबलेट लेकर मुख्याध्यापक को दे दिया था और बुधवार को परिजनों को बुलाकर लाने के लिए कहा था। इससे घबराई छात्राएं नहर में कूद गई थीं। गांव जोधकां के पास वीरवार को छोटी बहन पूनम का शव बरामद हुआ और शुक्रवार देर रात दूसरी बहन कविता का शव भी मिल गला है।
प्रिंसिपल, चार शिक्षक और दो युवकों पर दर्ज हुआ है मामला
सदर पुलिस ने इस मामले में मृतक छात्रा के पिता अमर सिंह के बयान पर आरोपी युवक सज्जन, अशोक, स्कूल के शिक्षक सुभाष, देवेंद्र, अशोक, मनोज कुमारी और प्रिंसिपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले में सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला था, जिसमें आरोपियों के नाम हैं। सुसाइड नोट में छात्राओं ने आरोपी युवकों द्वारा इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने का भी आरोप लगाया है।
महिला समिति ने की निष्पक्ष जांच की मांग
गांव ढांड में दो बहनों द्वारा आत्महत्या करने के मामले की जनवादी महिला समिति फतेहाबाद ने निष्पक्ष जांच करने व पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है। जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, महासचिव उषा सरोहा, जिला अध्यक्ष सुनीता जांडली व सचिव सुरेश ने कहा कि उक्त मामला बेहद गंभीर है। स्कूली लड़कियों को बड़े पैमाने पर बहला-फुसलाकर या जोर जबरदस्ती से यौन हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। जनवादी महिला समिति मांग करती है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच हो व दोषियों की कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित हो। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्कूलों में काउंसलिंग की व्यवस्था हो व जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
विज्ञापन
कोट
मामले में अभी दूसरी लड़की का शव शुक्रवार देर शाम सिरसा के चौपटा के पास नहर में से बरामद हो गया गया है।
- कुलवंत सिंह, डीएसपी