फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of newborn child found at Khairi Head in Bhakra canal

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में खैरी हेड पर मिला नवजात बच्चे का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of newborn child found at Khairi Head in Bhakra canal
भूना (फतेहाबाद)। खैरी हेड पर स्थित भाखड़ा नहर में रविवार की देर रात को एक नवजात बच्चे का शव पानी में अटका हुआ मिला। खैरी हेड पर मौजूद कैनाल गार्ड ने उसे देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात का शव पानी से बाहर निकाला तो क्षत-विक्षत हालात में था। बच्चे की पहचान नहीं हो पाई, इसलिए पुलिस ने 72 घंटों के लिए शव गृह फतेहाबाद में रखा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के टोहाना डिवीजन में भूना के खैरी हेड पर बतौर कैनाल गार्ड संदीप कुमार ने बताया कि हेड पर लगातार नियमित जांच के चलते रविवार रात करीब आठ बजे भाखड़ा नहर के पानी में एक नवजात बच्चे का शव अटका हुआ था। नवजात नग्न अवस्था में था और पेट की नाड़ पर नीले रंग की प्लास्टिक की क्लिप लगी हुई थी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अनूप कुमार व बीट इंचार्ज रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को भाखड़ा नहर से बाहर निकाला तो वह गली-सड़ी हालत में मिला। पुलिस ने मौके पर लोगों को नवजात की पहचान को लेकर बुलाया, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। बीट इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने नवजात की पहचान हेतु नागरिक अस्पताल में 72 घंटों के लिए शव गृह में रखा हुआ है। मगर इस अवधि के दौरान कोई भी नहीं आया तो पुलिस पोस्टमार्टम कार्रवाई करके दफना देगी। पुलिस ने कैनाल गार्ड की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 318 के तहत एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed