फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dead body of middle aged resident of Amritsar found in Chandrawal Minor

Fatehabad News: चंद्रावल माइनर में मिला अमृतसर निवासी अधेड़ का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle aged resident of Amritsar found in Chandrawal Minor
भूना। चंद्रावल माइनर में शुक्रवार को अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव मिला। सिंचाई विभाग के बेलदार प्रमोद कुमार माइनर की पटरी से गुजर रहे थे तो उन्होंने पानी में शव देखा। इसके बाद बेलदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई वीरेंद्र पिलानिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। हालांकि, शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के कोई भी निशान नहीं है। उसकी जेब से 2810 रुपये की नकदी व आर्टिफिशियल गले की चेन व अंगूठी मिली है। माइनर में मिले शव को लेकर जब व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डाली गई तो पहचान हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के अमृतसर शहर निवासी 53 वर्षीय केवल चंद के रूप में हुई। केवल चंद अमृतसर में फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। एक दिन पहले ही अपनी बेटी से मिलने टोहाना आया हुआ था। सूचना पाकर परिजन अमृतसर से भूना पहुंचे। अब शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed