{"_id":"696bce8eacde12b35c0ea7b8","slug":"dead-body-found-in-a-sack-under-the-siddhmukh-canal-bridge-in-tohana-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-147187-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना के सिद्धमुख नहर पुल के नीचे बोरी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना के सिद्धमुख नहर पुल के नीचे बोरी में मिला शव
Sat, 17 Jan 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
टोहाना में शव को लेकर जांच करते हुए अधिकारी
- फोटो : जिला अस्पताल में उपचाराधीन सूरज के पास खड़ी अन्नया। संवाद
टोहाना। हिसार रोड पर शनिवार को बिजली घर के पीछे से निकल रही सिद्धमुख नहर से बोरी में बंद युवक शव मिला हैं। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और सहारा रेस्क्यू टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया है। शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने नहर में शव देखे जाने के बाद तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी गई। इसके पश्चात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बोरी को नहर से बाहर निकाला गया। जब उसे खोला गया तो कंबल में लिपटा युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव लगभग 25 वर्षीय युवक का है और उसकी छाती पर दिल के आकार का टैटू, जिसके बीच में अंग्रेजी अक्षर “के” लिखा है
मृतक के एक कान में मुरकी (कान की बाली) पहनी हुई। गले में काले रंग का धागा और पैर पर भी धागा बंधा हुआ। शव काफी सड़-गल चुका है। जिससे दोनों हाथ और एक पैर गल चुके हैं। मृतक ने जैकेट तथा काले रंग की पेंट पहन रखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे तक मॉर्चरी में रखवाया है।