{"_id":"6a205c363236cf352a051be6","slug":"dc-sir-ever-since-i-got-married-and-came-to-the-village-i-have-never-seen-any-cleaning-being-done-in-the-overnight-stay-program-in-the-village-manawali-the-dc-and-sp-listened-to-the-problems-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155062-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डीसी साहब, जब से गांव में ब्याह कर आई हूं, कभी सफाई होते नहीं देखी, गांव मानावाली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी और एसपी ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डीसी साहब, जब से गांव में ब्याह कर आई हूं, कभी सफाई होते नहीं देखी, गांव मानावाली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में डीसी और एसपी ने सुनीं समस्याएं
Wed, 03 Jun 2026 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
मानावाली में रात्रि ठहराव के दौरान समस्या सुनते डीसी और एसपी।
फतेहाबाद। गांव मानावाली में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों का दर्द छलक पड़ा। चौपाल में अपनी बात रखते हुए गांव की एक विवाहिता ने डीसी से कहा कि साहब शादी के बाद जब से इस गांव में आई हूं तब से मैंने यहां कभी सफाई होते नहीं देखी है। कृपया इसका समाधान करवाएं।
डीसी ने इस पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कुल 37 शिकायतें मिलीं जिनमें सफाई और जलभराव का मुद्दा प्रमुख रहा। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और अवैध कब्जों से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं।
लोगों ने बताया कि गांव में जल निकासी का कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है। जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण उसका गंदा पानी स्थानीय स्कूल और खेल स्टेडियम में घुस जाता है, जिससे बच्चों को भारी परेशानी होती है। वहीं, गांव के बच्चों ने डीसी के समक्ष खेल मैदान में ओपन जिम शुरू करवाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
निर्धारित समय सीमा में समाधान के निर्देश
डीसी डॉ. विवेक भारती ने मौके पर मौजूद सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और एक निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निवारण उनके गांव में ही करना है, ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इस दौरान डीसी ने ग्रामीणों को गांव को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई।
विकासात्मक प्रदर्शनी का किया अवलोकन
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी एक प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसका उपायुक्त ने बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, एसडीएम एवं सीटीएम गौरव गुप्ता, डीडीपीओ अनूप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संगीता बिश्नोई, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह, राहुल चहल, संजीव सहारण, अशोक कुमार और बीडीपीओ सुशील मंगला मौजूद रहे।