फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC orders timely lifting of wheat from mandis

Fatehabad News: डीसी ने मंडियों से गेहूं की समय से उठान करवाने के दिए आदेश

Wed, 15 Apr 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
DC orders timely lifting of wheat from mandis
फतेहाबाद। डीसी डाॅ. विवेक भारती ने सभी खरीद एजेंसियों को गेहूं उठान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा है कि खरीदे गए गेहूं का समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एजेंसियों को निर्देश दिए कि उठान के लिए लगाए गए वाहनों की वास्तविक संख्या का सही रिकॉर्ड रखा जाए ताकि किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन

डीसी लघु सचिवालय के सभागार में गेहूं खरीद से जुड़े अधिकारियों और विभिन्न खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने खरीद प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रबी खरीद सीजन 2026-27 के दौरान खाद्यान्न खरीद प्रणाली में कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। एंट्री गेट पास जारी करते समय वाहन नंबर और वाहन की फोटो दर्ज करना अब अनिवार्य किया गया है, जिसे सभी अधिकारी सख्ती से लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए डीसी ने कहा कि स्वयं किसान या उसके द्वारा नामित तीन व्यक्तियों में से कोई एक व्यक्ति बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर सकता है। यदि अंगूठे के निशान का मिलान नहीं होता है तो आइरिस (आंखों की पुतली) के माध्यम से प्रमाणीकरण का विकल्प भी उपलब्ध है।

खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी मंडियों और गोदामों को जियो-फेंसिंग के दायरे में लाया गया है। इससे अनधिकृत गतिविधियों पर रोक लगेगी और लोकेशन आधारित निगरानी और मजबूत होगी। साथ ही, गेहूं के उठान और परिवहन में लगे वाहनों की निगरानी जीपीएस के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed