फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC inspected in view of Corona guidelines In Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद: डीसी ने बस में चढ़कर यात्रियों को कराया कोरोना गाइडलाइन का पालन, बाजारों में किया निरीक्षण

Tue, 04 Jan 2022 04:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 04:18 PM IST
सार

फतेहाबाद के डीसी ने कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बाजारों में निरीक्षण किया। डीसी ने लोगों के टीकाकरण प्रमाणपत्र जांचे। डीसी ने जिले में 30 नोडल अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों की टीम तैनात की हैं।

विज्ञापन
DC inspected in view of Corona guidelines In Fatehabad of Haryana
निरीक्षण करते डीसी प्रदीप कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोविड-19 के प्रोटोकॉल को हल्के में ले रहे लोगों को इसकी गंभीरता समझाने के लिए फतेहाबाद के डीसी प्रदीप कुमार मंगलवार को सड़कों पर उतरे। डीसी प्रशासनिक अमले के साथ सबसे पहले बस स्टैंड परिसर पहुंचे। यहां रोडवेज की बसों में चढ़कर सवारियों को मास्क लगाकर ही यात्रा करने के लिए कहा। उन्होंने कुछ लोगों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी जांचे।

विज्ञापन


रोडवेज अधिकारियों को भी सख्त के निर्देश दिए कि सिर्फ उन्हीं लोगों को बस स्टैंड पर आने दें, जिन्होंने दोनों डोज लगवाई हुई हो। इसके बाद डीसी जीटी रोड, थाना रोड, जवाहर चौक व डीएसपी रोड स्थित बाजारों में पहुंच गए। पैदल ही एक बाजार से दूसरे बाजार जाकर उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान जो दुकानदार बिना मास्क लगाए बैठे मिले, उन्हें अगली बार बिना मास्क मिलने पर चालान काटने की कड़ी चेतावनी दी।

विज्ञापन

30 नोडल अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

डीसी प्रदीप कुमार ने बाजारों में लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने सहित दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से लागू करने के लिए 30 नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इन नोडल अधिकारियों के साथ पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी भी लगाए गए हैं। उपमंडल स्तर पर एसडीएम को भी टीमें बनाने के लिए आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर मास्क नहीं लगाया तो 500 रुपये जुर्माना

डीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि कोई नागरिक अगर मास्क नहीं लगाता है तो उस पर 500 रुपये का जुर्माना है। संस्थानों द्वारा कोविड के उचित व्यवहार का पालन नहीं किया जा रहा है तो ऐसे संस्थानों का पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के बढ़ते आंकड़ों के मद्देनजर सरकार ने हिदायतें जारी की है। इन हिदायतों का पालन करवाने के लिए नागरिक भी सहयोग करें। सार्वजनिक स्थलों पर जाते समय फेस मास्क अवश्य लगएं। किसी नागरिक को खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण हैं तो वे अपना कोविड टेस्ट करवाएं और कोविड की रिपोर्ट आने तक अपने आप को आइसोलेट रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed