फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC and SP took out flag march with police force for peaceful and fair elections

Fatehabad News: शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए डीसी व एसपी ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 21 May 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 May 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
DC and SP took out flag march with police force for peaceful and fair elections
फ्लैग मार्च निकालते डीसी राहुल और एसपी आस्था मोदी के साथ सीआरपीएफ व पुलिस के जवान।
रतिया। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल व एसपी आस्था मोदी के नेतृत्व में पुलिस बल व सीआरपीएफ काफिले ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए रतिया के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने रतिया क्षेत्र के पिलछिया, महमदकी, नागपुर, अलिका, हड़ोली, तामसपुरा आदि गांव से होकर फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन

उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च के दौरान आम लोगों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव प्रक्रिया में प्रशासन व पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करें तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल व एसपी आस्था मोदी ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने व लोगों को निर्भय होकर 25 मई के दिन मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं मतदाताओं से मिलकर उनको भरोसा दिलाया गया कि प्रशासन उनके साथ है, वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार करें।
विज्ञापन

चुनाव में किसी प्रकार का अफवाह फैलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान फ्लैग मार्च में डीएसपी रतिया संजय कुमार, सदर रतिया थाना प्रभारी ओमप्रकाश, नागपुर चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह, सिक्योरिटी प्रभारी सत्यवान, सीआरपीएफ कमांडेंट सहित भारी पुलिस बल व सीआरपीएफ की कंपनी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed