फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DC admitted, we lacked...law and order will be further improved in the district

Fatehabad News: डीसी ने स्वीकारा, हमारी कमी रही...जिले में और बेहतर की जाएगी कानून-व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
DC admitted, we lacked...law and order will be further improved in the district
फतेहाबाद में डीसी राहुल नरवाल के साथ बैठक करते नागरिक अ​धिकार मंच व सामाजिक संगठनों के सदस्य। स
फतेहाबाद। शहर में 16 जून को हुए उपद्रव के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सामाजिक संगठनों का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नागरिक अधिकार मंच के नेतृत्व में बुधवार को डीसी राहुल नरवाल व एसपी आस्था मोदी से मिलने पहुंचा। डीसी ने स्वीकारा की कानून व्यवस्था में हमारी कमी रही। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जिले में कानून व्यवस्था बेहतर की जाएगी। एसपी ने भरोसा दिलाया कि नशा तस्करों पर लगाम लगाई जाएगी और पुलिस गश्त बढ़ाएगी। शहर में खास जगहों पर 25 सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। हर सप्ताह के वीरवार को दोपहर 12 बजे नागरिक मंच के पांच सदस्यों की कमेटी के साथ शहर के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 जून को शहरवासी बलराज उर्फ गोली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन शव के अंतिम संस्कार से पहले लालबत्ती चौक पर जाम लगाया गया। वहीं, कुछ युवकों की ओर से मातूराम कॉलोनी के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई, वाहनों को तोड़कर उपद्रव मचाया गया। घटना के बाद से लोगों के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोष है। डीसी से मिलने आए नागरिक अधिकार मंच के सह संयोजक दुष्यंत शर्मा ने कहा कि हम दस दिन पहले आपसे मिले थे। शहर में शांति बनाए रखने, नशे को रोकने और गश्त बढ़ाने की मांग की थी। इसके बावजूद गोलीकांड और फिर उपद्रव हो गया। लोगों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई। इसके बाद वार्ड नंबर 12 से पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि अगर प्रशासन ज्ञापन पर ही गौर कर लें, तो शहर में अपने आप व्यवस्थाएं सुधर जाएंगे। इस पर डीसी ने कहा कि जो कुछ हुआ, उसमें कमी जरूर रहा है, लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा। एडवोकेट जनक अटवाल ने एसपी आस्था मोदी से कहा कि गोलीकांड से पांच दिन पहले आपको सूचना मिली थी कि शहर में ऐसी घटना हो सकती है। उस पर आपने क्या किया। इस पर एसपी ने कहा कि हमारे पास फोन पर सूचना आई थी। फिर हमने एसएचओ की चेकिंग के लिए ड्यूटी लगाई। कई जगह रेड भी की। जिन-जिन लोगों के नाम थे, उनके पास ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ, जिसके आधार पर हम कार्रवाई करें।
विज्ञापन

सुझाव यह भी...

वरिष्ठ नागरिक परिषद के पूर्व प्रधान हरबंस लाल सेठी ने कहा कि नगर परिषद के सभी 27 पार्षदों के साथ मीटिंग करनी चाहिए। उनकी ड्यूटी लगानी चाहिए कि वे अपने इलाके में नशा बेचने या आपराधिक गतिविधियां करने वालों पर नजर रखें और सूचना पुलिस को दें। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिवाच ने कहा कि पहले शहर में नशा कम था। मगर अब काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसको रोकने के लिए हमारी कहीं जरूरत है, तो पुलिस प्रशासन बताएं। हरसंभव मदद की जाएगी। युवा कांग्रेस नेता आनंदवीर गिल्लाखेड़ा ने कहा कि जो हुआ वह गलत हुआ, शहर में अशांति फैली, लोगों के मन में भय बना हुआ है। बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बैनीवाल ने कहा कि पुलिस को ऐसे कदम उठाने होंगे कि शहर में भय का माहौल न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की शिकायत करते पर मिलने लगती है धमकी
स्वास्तिक एनजीओ के अध्यक्ष अनिल ज्याणी ने कहा कि नशा बेचने की शिकायत पुलिस से करना भारी पड़ जाता है, तस्करों के पास फोन आते हैं और वे वहां से चले जाते हैं। बाद में शिकायत करने वालों के पास ही धमकी आने लग जाती है। इस पर डीसी ने कहा कि इसके लिए टीम बना लेते हैं, शिकायत मिलते ही यह टीम जांच कर लेगी। अनाज मंडी के व्यापारी ने कहा कि 45 साल से आढ़त की दुकान चला रहा हूं। मगर ऐसा माहौल कभी नहीं देखा। अनाज मंडी स्थित राम सेवा समिति धर्मशाला के सामने खोखे पर लंबे समय से नशा बिक रहा है, पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। वहीं कर्मचारी नेता बेगराज ने डीसी से कहा कि प्रतिनिधिमंडल में 20-25 लोग आए हैं। यहां एक घंटे से बैठे हैं, किसी को पानी तक नहीं पिलाया गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह रखी मांगें
- शहर में कानून व्यवस्था कायम की जाए, सार्वजनिक पार्कों व मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी लगाए जाएं।
- 19 मार्च 2023 की बैठक में लिए गए निर्णयों पर फिर से समीक्षा करके उनको लागू किया जाए।
- पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। सार्वजनिक पार्कों, नशे के कारोबारियों को दबोचा जाए, गुंडागर्दी करने वालों और अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस स्व विवेक से सख्त कानूनी कार्रवाई करें।

- नारकोटिक्स विभाग को सक्रिय किया जाए। नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाए।
कोट
नागरिक अधिकार मंच व अन्य संगठनों के लोग मिले थे। उनकी कई शिकायतें थी, सभी का समाधान करवाया जाएगा। सीसीटीवी लगवाने का काम नगर परिषद से समन्वय करके पूरा किया जाएगा।
-राहुल नरवाल, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed