फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   DAV Ratia players won medals at national level

Fatehabad News: डीएवी रतिया के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक

Fri, 06 Dec 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
DAV Ratia players won medals at national level
रतिया में विजेता को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल मोनिका खन्ना व अन्य अध्यापक।
रतिया। डीएवी पब्लिक स्कूल रतिया के विद्यार्थियों ने डीएवी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए है। आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्र साहिबदिल ने एकल अंडर-17 में 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण पदक व अरमान सिद्धू ने एकल पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता में साहिबदिल व अरमान सिद्धू ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर -14 कराटे प्रतियोगिता में मयंक ने कांस्य पदक व अंडर -19 कुश्ती प्रतियोगिता में अरमान थिंद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। विद्यालय पहुंचने पर अध्यापक वर्ग व प्रिंसिपल मोनिका खन्ना द्वारा इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। अध्यापक रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साहिबदिल व अरमान सिद्धू का चयन गेम्स फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया स्तर पर हुआ है और अब ये दोनों खिलाड़ी इंदौर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रिंसिपल मोनिका खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों में भाग लेने से बच्चे स्वस्थ और हृष्ट-पुष्ट और प्रसन्न चित्त रहेंगे। इससे समूचे राष्ट्र को बल मिलेगा। कोई भी राष्ट्र निजी व्यक्तियों के समूह से ही बनता है। इस अवसर पर अशोक बिश्नोई, रीटा श्योकंद, संतोष शर्मा आदि अध्यापक उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed