फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Daughter in law gave intoxicating substance to husband and mother in law in food

Fatehabad: पहले पति और सास को खाने में दिया नशीला पदार्थ, फिर दो लड़कों के साथ फरार हुई विवाहिता

Thu, 15 May 2025 02:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 May 2025 02:17 PM IST
सार

शादी के डेढ़ माह बाद एक पत्नी अपनी सास और पति को नशीला पदार्थ देकर घर से भाग गई।  मां-बेटे को बेहोशी की हालत में जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Daughter in law gave intoxicating substance to husband and mother in law in food
पति और सास को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर से फरार हुई बहु - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जाखल थाना क्षेत्र से एक गांव में शादी के डेढ़ माह बाद एक पत्नी अपनी सास और पति को नशीला पदार्थ देकर भाग गई। यह घटना बुधवार रात्रि की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सुबह दोनों मां-बेटे को बेहोशी की हालत में जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि बुधवार रात को पत्नी के साथ उसका पति और सास घर पर मौजूद थे। रात के समय पत्नी ने अपने पति और सास को नशीला पदार्थ खिला दिया जिससे वह दोनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन

 
सुबह 8 बजे तक भी घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर पड़ोसियों ने घर की दीवार फांद कर दरवाजा खोला तो अंदर मां और बेटा बेसुध पड़े थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल प्रभाव से डायल 112 को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों को जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया तो फुटेज में पत्नी बैग लेकर दो लड़कों के साथ जाती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव चूहडपुर निवासी युवक गुरप्यार सिंह की शादी करीब डेढ़ माह पहले  रतिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की के साथ हुई थी। बुधवार रात को पत्नी और उसका पति गुरुप्यार सिंह व सास निर्मला घर पर थे। रात के समय पत्नी ने अपने पति और सास को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे वह दोनों बेहोश हो गए। आसपास के पड़ोसियों ने बताया कि परिवार के सदस्य सुबह जल्दी उठ जाते हैं, लेकिन गुरुवार सुबह 8 बजे तक घर का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने घर की दीवार फांद कर दरवाजा खोला तो मां और बेटे को देकर वे बेसुध हो गए। जाखल के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर धर्मेंद्र ने बताया कि दोनों मां-बेटे को बेहोशी की हालत में अस्पताल में लाया गया था। दोनों के सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल उन्हें दवा देकर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed