फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Data of many areas of Fatehabad city not on the helpline number of Electricity Corporation.

Fatehabad News: बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर पर नहीं फतेहाबाद शहर के कई क्षेत्रों का डाटा

Tue, 12 Sep 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Data of many areas of Fatehabad city not on the helpline number of Electricity Corporation.
भिन्न विभागों के हेल्पलाइन नंबरों पर मिलाई गई कॉल।
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों में लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हुए हैं। इन हेल्पलाइन नंबरों को जारी करने का मकसद सरकार द्वारा लोगों की शिकायतों का तुरंत निवारण हो सके। अमर उजाला ने पड़ताल के दौरान पाया कि अधिकांश हेल्पलाइन नंबरों पर तो कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन बिजली निगम के हेल्पलाइन पर फतेहाबाद के कई क्षेत्रों का डाटा ही अपलोड नहीं है। ऐसे में लोगों को बिजली की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फतेहाबाद में विभिन्न विभागों ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सबसे अधिक जोर महिला हेल्पलाइन, आग व रेस्कयू, रेलवे हेल्पलाइन, डायल 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन पर रहता है। सोमवार को दोपहर 12:13 पर कॉल किया गया। कॉल में दो ऑप्शन दिए गए थे किसी दुर्घटना अथवा रेल की टाइमिंग के। दोनों पर ही पहले कंप्यूटरीकृत आवाज आई और इसके बाद प्रतिनिधियों से बातचीत भी हुई।
विज्ञापन



डीएसपी रोड का डाटा ही नहीं मिला
बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर 12 बजकर 20 मिनट पर कॉल किया गया, जिसमें बताया गया कि अशोक नगर में एक घंटे से बिजली नहीं है। कॉल सेंटर में एक महिला से बात हो रही थी और उन्होंने बताया कि अशोक नगर का डाटा उनके पास नहीं है। इसके बाद डीएसपी रोड का नाम लिया गया, लेकिन इस क्षेत्र का डाटा भी उनके पास उपलब्ध नहीं था। यही हाल बिजली निगम के टोल फ्री नंबर 1800-180-4334 पर रहा। यहां पर भी उनके पास इन क्षेत्रों का डाटा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर मुस्तैद दिखे कर्मचारी
जब महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर दोपहर 12:25 पर फोन मिलाया तो यहां पर एक महिला कर्मचारी ने फोन उठाया और डायल 112 की बात कही। उनसे यह कहा गया कि हम बस चेक कर रहे थे कि क्या यह सुविधा उपलब्ध है, तो उन्होंने कहा कि क्या यह टेस्टिंग कॉल थी। हमने हां में हां मिलाई। उन्होंने हमारा नंबर लिया और इसके बाद कॉल को बंद कर दिया गया।


फायर एवं रेस्क्यू सर्विस भी रही ठीक
दोपहर 12:16 पर फायर एवं रेस्क्यू सर्विस पर फोन मिलाया गया। तुरंत ही फोन प्रतिनिधि के पास मिल गया और उन्होंने अनहोनी की जानकारी मांगी। संवाददाता ने उनको भी टेस्टिंग की बात कही। इसी प्रकार चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एचआईवी-एड्स परामर्श के लिए 1097, जनस्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 पर कॉल किया गया तो यहां पर भी कॉलरों से तुरंत बात हुई और उन्होंने समस्याओं के बारे में पूछा। साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर फोन करने के बाद यहां पर भी तुरंत रिस्पांस मिला।



ऐसा होना तो नहीं चाहिए, क्योंकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्राें का पूरा डाटा हेल्पलाइन सेंटर पर है। अगर कुछ क्षेत्र रह गए हैं तो उनका डाटा भिजवा दिया जाएगा। हालांकि, फतेहाबाद 33 केवी सब स्टेशन पर जो भी शिकायत आती है, उसको पूरा किया जा रहा है।
-रिपनदीप सिंह, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed