{"_id":"61e84c036116930f987b93ce","slug":"data-of-93-illegal-colonies-uploaded-on-the-portal-fatehabad-news-hsr622416942","type":"story","status":"publish","title_hn":"93 अवैध कॉलोनियों का डाटा डीटीपी ने किया पोर्टल पर अपलोड, नगर निकाय वैध के लिए भेजेगा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
93 अवैध कॉलोनियों का डाटा डीटीपी ने किया पोर्टल पर अपलोड, नगर निकाय वैध के लिए भेजेगा प्रस्ताव
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अवैध कॉलोनियों को विकास की उम्मीद जागी है। 50 फीसदी से अधिक बस चुकी कॉलोनियों को नगर निकाय सीमा में शामिल कर विकास कार्य कराने की योजना बनाई गई है। जिला नगर योजनाकार ने जिले की 93 अवैध कॉलोनियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया है।
जिले में घोषित की गई अवैध कॉलोनियों के सर्वे को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन कॉलोनियों में ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। सर्वे से कॉलोनियां की आबादी की जानकारी की जाएगी। ड्रोन से सर्वे कराने के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग ने उपायुक्त कार्यालय से अनुमति मांगी है।
नगर निकाय भेजेगा प्रस्ताव, हो सकती है वैध
नगर निकाय अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित कराने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजेगा। इस प्रस्ताव में ऐसी कॉलोनियों को शामिल किया जाएगा, जहां की आबादी 50 फीसदी से अधिक है। नप फतेहाबाद में करीब 33 कॉलोनियाें में से करीब 20 फीसदी क्षेत्र अभी भी अवैध घोषित है।
विज्ञापन
---------
निकाय से बाहर की कॉलोनियों के लिए बन सकता है एक्ट :
नगर योजनाकार अधिकारियों की मानें नगर निकाय की सीमा में शामिल कॉलोनियां, जो शर्तों को पूरा करती हैं, को वैध घोषित किया जा सकता है। इसके साथ ही निकाय सीमा के बाहर पड़ने वाली कॉलोनियाें, जो शर्तें पूरा करती है, के लिए नया एक्ट लाया जा सकता है।
जिला नगर योजनाकार की ओर से करीब 93 अवैध कॉलोनियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इन सभी कॉलोनियों को पहले विभाग द्वारा नोटिस दिया जा चुका है। अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित कराने के लिए नगर निकाय स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- जेपी खासा, जिला नगर योजनाकार