{"_id":"672a8b697bd42d0b0b0d0b29","slug":"dap-is-not-available-at-sales-centers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-124589-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिक्री केंद्रों पर नहीं आ रही डीएपी, एनपीके खाद के लिए लग रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिक्री केंद्रों पर नहीं आ रही डीएपी, एनपीके खाद के लिए लग रही लाइन
Wed, 06 Nov 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में खाद खरीदने के लिए पहुंचे किसान।
फतेहाबाद। जिले में सरसों और गेहूं की बिजाई का काम जोरों पर चल रहा है। किसान धान की कटाई के बाद खेत को खाली करने में जुटे हैं। शहर के आसपास के गांवों में गेहूं की बिजाई भी हो गई है। गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को न तो बीज मिल रहा और न ही खाद।
किसान डीएपी खाद के लिए लगातार परेशान हैं। खाद न मिलने के कारण किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान डीएपी खाद की मांग कर रहे हैं, लेकिन डीएपी खाद की खेप नहीं आ रही है। गांव में बने खाद केंद्र पर खाद तो आती है जो मांग के हिसाब से काफी कम है।
शहर में बने खाद केंद्रों पर डीएपी खाद का स्टॉक दिवाली से पहले ही खत्म है। दिवाली के बाद डीएपी खाद आने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अभी तक डीएपी नहीं आ रही है। खाद केंद्र में बैठे अधिकारी और कर्मचारी खाद के आने के बारे में बताने पर आनाकानी कर रहे हैं। निजी दुकानों पर भी डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। डीएपी खाद न होने से किसान मजबूरन एनपीके खाद खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
किसान संगठन बार-बार प्रशासन को सौंप रहे ज्ञापन
जिले में डीएपी खाद की कमी को पूरा करने के लिए जिले के विभिन्न किसान संगठन कृषि विभाग और जिला प्रशासन को खाद की कमी को पूरा करने के ज्ञापन सौंप रहे है लेकिन अभी डीएपी खाद का कोई स्टॉक बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध नहीं है। किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा के ब्लॉक प्रधान कर्मजीत सालमखेड़ा ने बताया कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंप कर समस्या बताई गई लेकिन प्रशासन खाद की कमी को पूरा नहीं कर रहा है। जल्द ही एक बैठक कर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
बीज और खाद के लिए लगी लाइन
शहर की शिवालय मार्केट में स्थित में इफको केंद्र में मंगलवार को खाद और बीज के लिए किसान लाइन में लगे। डीएपी खाद उपलब्ध न होने के कारण किसान एनपीके खाद लेते नजर आए। बीज के लिए भी किसानों को लाइन में लगना पड़ा। किसान रामस्वरूप, सतीश, नरेश, सुनील ने बताया कि डीएपी खाद न तो गांव में बने पैक्स पर आ रही है और न ही शहर के किसी खाद केंद्र पर मिल रही है। किसान लगातार डीएपी खाद का इस्तेमाल करता आ रहा है। इस कारण किसान डीएपी खाद के आने का इंतजार कर रहा है। खेत में काम चलाने के लिए किसान एनपीके खाद लेने के मजबूर हैं।