{"_id":"6730f0fa63f55c14c80cdb81","slug":"danger-of-accidents-due-to-illegal-cuts-on-fatehabads-national-highway-fatehabad-news-c-21-hsr1019-501793-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटों से हादसों का खतरा, कई जगह बनेे गड्ढेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटों से हादसों का खतरा, कई जगह बनेे गड्ढेड
Sun, 10 Nov 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के डिवाडर को अवैध रूप से पार करता बाइक चालक, सामने से तेज गति
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। शहर में नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। हाईवे के बीचोंबीच बने डिवाइडरों पर कट बनाकर लोगों ने आने जाने का रास्ता बना लिया है। इससे हादसों होने का भय रहता है। कई स्थानों पर सड़क भी टूटी हैं। रात के समय दिखाई न देने से यहां पर दुर्घटना होने का भी डर रहता है।
हैरानीजनक स्थिति यह है कि जिम्मेदार अधिकारी न तो स्वयं संज्ञान ले रहे हैं, और न ही उच्चाधिकारियों के आदेशाें का पालन कर रहे हैं। दरअसल, फतेहाबाद में नेशनल हाईवे-9 पर फोरलेन बाईपास को बने नौ साल से अधिक का समय हो गया है। करीब दो सप्ताह पहले उपायुक्त के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक की गई थी।
बैठक में उपायुक्त ने नेशनल हाइवे पर बने अवैध कट बंद करने के आदेश अधिकारियों को दिए थे, लेकिन अभी तक ये बंद नहीं हुए हैं। साथ ही नेशनल हाइवे की सर्विस लाइन वाली सड़क कई जगह से टूट चुकी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।