फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dabwali leaders will handle the organization of BJP, Congress and INLD in the district

Fatehabad News: जिले में भाजपा, कांग्रेस और इनेलो का संगठन संभालेंगे डबवाली के नेता

Thu, 07 Sep 2023 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 07 Sep 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
Dabwali leaders will handle the organization of BJP, Congress and INLD in the district
फतेहाबाद। जिले में भाजपा, कांग्रेस और इनेलो का संगठन संभालने की जिम्मेदारी डबवाली के नेताओं को सौंपी गई है। इन तीनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपना जिला प्रभारी सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के नेताओं को बनाया है। सत्तारूढ़ दल भाजपा ने डबवाली से 2014 में प्रत्याशी रहे देव कुमार शर्मा, इनेलो ने पूर्व विधायक डॉ. सीताराम और कांग्रेस ने डबवाली से मौजूदा विधायक अमित सिहाग को प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देजनर अभी से ही इन जिला प्रभारियों ने सक्रियता भी बढ़ा दी है। देव कुमार शर्मा अल्पकालीन विस्तारकों की बैठक लेने से लेकर व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाने में जुट गए हैं। वहीं, डॉ. सीताराम 10 सितंबर को अभय सिंह चौटाला के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। विधायक अमित सिहाग ने भी कांग्रेस की पदयात्रा के साथ मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

सबसे अधिक गुटबाजी का शिकार कांग्रेस
जिले में सबसे अधिक गुटबाजी का शिकार कांग्रेस पार्टी है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा व राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के गुट सक्रिय हैं। इस गुटबाजी को दूर करके सभी स्थानीय नेताओं को एक मंच पर बिठाना जिला प्रभारी अमित सिहाग के लिए आसान नहीं है। विशेष बात यह है कि इन स्थानीय नेताओं में ज्यादातर ऐसे हैं, जो उम्र व अनुभव के लिहाज से भी जिला प्रभारी से बड़े हैं। ऐसे में उनके साथ तालमेल कर पाना भी मुश्किल भरा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो प्रभारी के पास कमजोर संगठन को गति देने की चुनौती
कभी इनेलो का गढ़ रहे फतेहाबाद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर ही फिलहाल इनेलो का संगठन मजबूती के लिए जूझ रहा है। जिलास्तर पर भी फिलहाल ऐसा कोई नेता पार्टी के पास नहीं है, जिसके पास बड़ा जनाधार हो। ऐसे में जिला प्रभारी डॉ. सीताराम के समक्ष संगठन को मजबूती दिलाने की बड़ी चुनौती है।
भाजपा प्रभारी के लिए गठबंधन का तालमेल बैठाना मुश्किल
प्रदेश में इस समय भाजपा व जजपा गठबंधन की सरकार है। जिले की तीन में से दो रतिया व फतेहाबाद सीट पर भाजपा, जबकि टोहाना की सीट पर जजपा के विधायक हैं। इनमें टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली प्रदेश सरकार में पंचायत मंत्री भी हैं। ऐसे में भाजपा जिला प्रभारी देव कुमार शर्मा के सामने खुद के संगठन को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ गठबंधन से तालमेल की भी चुनौती रहेगी।

जिला प्रभारी नियुक्त होने के साथ ही हमारी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पदयात्रा से शुरुआत कर दी गई है। उम्मीद है कि जल्दी ही जिलाध्यक्ष सहित पूरा संगठन बनेगा। सबको एकजुट रखते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
-अमित सिहाग, विधायक डबवाली एवं जिला प्रभारी, कांग्रेस

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में हम जुटे हुए हैं। पार्टी ने जिला प्रभारी के नाते जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी शिद्दत से निभाएंगे। वैसे तो मुझे भाजपा संगठन संभालना है, लेकिन जब गठबंधन के तहत कोई कार्यक्रम होगा, तो वहां भी तालमेल ठीक रखेंगे।

-देव कुमार शर्मा, जिला प्रभारी, भाजपा

इनेलो का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिले में कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी ऊर्जा बढ़ाने में हम लगे हुए हैं। जल्दी ही एक-एक गांव जाकर भी लोगों से मिलेंगे। सम्मान दिवस रैली को लेकर भी लोगों में उत्साह है।
-डॉ. सीताराम, पूर्व विधायक डबवाली एवं जिला प्रभारी, इनेलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed