{"_id":"6a91bf72c45f0b78ab09e669","slug":"crowded-buses-a-struggle-to-board-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-160106-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रोडवेज में भीड़, चढ़ने के लिए की जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रोडवेज में भीड़, चढ़ने के लिए की जद्दोजहद
Fri, 28 Aug 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने से बस में सवार होने के लिए जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को रोडवेज बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा रही। शहर के पुराने और नए बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों के आते ही उनमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच जद्दोजहद देखने को मिली।
सबसे अधिक भीड़ हिसार और सिरसा रूट पर जाने वाली बसों में दिखाई दी। वहीं, भट्टू कलां रूट पर यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी प्रमुख रूटों पर बसों के संचालन की व्यवस्था की थी।
महिलाओं और बच्चों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने के कारण सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। कई बसों में सीटें भरने के बाद यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। बस के बस स्टैंड पर पहुंचते ही यात्री सीट पाने के लिए तेजी से बस में चढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
निजी बसों में देना पड़ा भाड़ा
दूसरी ओर निजी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलने के कारण यात्रियों को रोडवेज बसों का इंतजार करते देखा गया। खासकर हिसार और सिरसा रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। भट्टू कलां रूट पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -- --
मिनी बसों का हुआ संचालन
यात्रियों की सुविधा के लिए नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड के बीच मिनी बसों का भी संचालन किया गया। इससे एक बस स्टैंड से दूसरे बस स्टैंड तक पहुंचने वाले यात्रियों को राहत मिली। रक्षाबंधन के चलते बस स्टैंडों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान दिया गया।
-- -- -- -- -- --
:: रक्षाबंधन पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए सभी रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन की व्यवस्था की गई थी। पुराने और नए बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ के बीच रोडवेज बसों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहा।
- मनोज कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, फतेहाबाद।