फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crops got respite from drizzle

Fatehabad News: बूंदाबांदी से फसलों को मिली संजीवनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Crops got respite from drizzle
फतेहाबाद। जिले में बूंदाबांदी से फसलों को संजीवनी मिली है, गेहूं और सरसों की फसल वृद्धि में तेजी आएगी। सब्जियों की फसलों को भी पाला मारने का डर नहीं रहेगा। अब कुछ दिन के लिए फसलों में सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब किसान फसलों में यूरिया खाद का छिड़काव कर सकेंगे। सब्जियों की नई बिजाई शुरू होगी। उसके लिए भी बूंदाबांदी फायदेमंद रहेगी। हालांकि, ओलावृष्टि हुई तो फसलों में नुकसान होगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के लक्ष्य के अनुसार, जिले में इस बार सरसों की बिजाई पूरी हो चुकी है। वहीं गेहूं का रकबे में लक्ष्य के अनुसार, अभी तक पूरी बिजाई नहीं हो पाई है। जिले में चना व जौ की बिजाई हुई है। चना व जौ की अधिकतम बिजाई भट्टू कलां क्षेत्र में हुई है। उधर, किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अब तक 317486 एकड़ फसल का पंजीकरण करवाया है। फतेहाबाद में कृषि विभाग की ओर से इस बार गेहूं की बिजाई के लिए 5 लाख 58 हजार एकड़ का लक्ष्य रखा गया था। अब तक मात्र 4 लाख 50 हजार एकड़ जमीन पर ही गेहूं की बिजाई हो पाई है। इसका मुख्य कारण यह रहा है कि फतेहाबाद में पिछले साल जिन गांवों के खेतों में बाढ़ आई थी, वहां पर किसानों ने धान की दोबारा से रोपाई की थी और धान कटने के बाद उन्होंने गेहूं की बिजाई भी देरी से आरंभ की है।
विज्ञापन

कृषि विभाग को उम्मीद है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक लक्ष्य पूरा हो जाएगी। जिला में सरसों की बिजाई का लक्ष्य पूरा हो गया है। इस बार 29 हजार 397 एकड़ पर सरसों की बिजाई की गई है। सबसे अधिक बिजाई भट्टूकलां क्षेत्र में 13 हजार 736 एकड़ में सरसों की बिजाई हुई है। इसके बाद 8842 एकड़ में फतेहाबाद खंड में सरसों की बिजाई हुई है। फतेहाबाद में किसानों ने 562 एकड़ में चना की बिजाई की गई है। चने का सबसे बड़ा रकबा भट्टूकलां में है और यहां पर 479 एकड़ जमीन पर चना की बिजाई है। इसके अलावा जिले में जौ की 675 एकड़ क्षेत्र में बिजाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 44150 किसानों के आए आवेदन
फतेहाबाद के सभी सात खंडों के 44150 किसानों ने अब तक अपनी 3 लाख 17486 एकड़ जमीन का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाया है। इनमें सबसे ज्यादा गेहूं का रकबा पंजीकृत हुआ है।

किस खंड में कितने किसानों ने करवाया पंजीकरण
खंड किसान फसल एकड़ में
भट्टूकलां 5861 35678.30
भूना 5483 37360.66
फतेहाबाद 13400 97523.16
जाखल 2402 15645.59
कुलां 2611 20542.86
रतिया 8596 69892.84
टोहाना 5797 40843.41

कोट
जिले में गेहूं का रकबे में इस बार गेहूं की बिजाई कुछ कम रह गई है। उम्मीद है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक बिजाई का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर भी कम आवेदन आए हैं, अभी पोर्टल आगे भी चलने की उम्मीद है।
-डॉ. राजेश कुमार, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed