फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crop residue burnt at 238 places, FIR against 8 farmers

Fatehabad News: 238 जगह जले फसल अवशेष, 8 किसानों पर प्राथमिकी

Mon, 11 May 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crop residue burnt at 238 places, FIR against 8 farmers
रतिया खंड के गांव में गेहूं की फसल के अवशेष में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते किसान और कृ​षि
फतेहाबाद। जिले में गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेषों (फाने) को आग लगाई जा रही है। हरसेक की ओर से जिले में अब तक 238 स्थानों पर गेहूं के फानो में आग लगाने की लोकेशन प्राप्त हो चुकी हैं। जिले के 8 किसानों प्राथमिकी दर्ज की गई है और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई का काम पूरा होने के बाद किसान खरीफ की फसलों की बिजाई के खेतों को खाली करने के लिए फानों में आग लगा रहे हैं। जिला प्रशासन और कृषि विभाग इन पर हरसेक की और से निगरानी कर रहा है। कृषि विभाग को जिन खेतों में आग पाई गई है उन किसानों की मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री कर दी गई है। रेड एंट्री होने के बाद प्रभावित किसान अगले दो वर्षों तक अपनी फसल सरकारी पोर्टल पर नहीं बेच पाएंगे और न ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


------

फील्ड में उतरी टीमें, सैटेलाइट से रखी जा रही नजर

कृषि विभाग और नागरिक प्रशासन के कर्मचारी फील्ड जाकर आग लगने की जांच कर रहा है। विभिन्न ब्लॉक और गांवों में नियुक्त नोडल अधिकारी और पटवारी लगातार गश्त कर रहे हैं। हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर से सैटेलाइट के जरिए लोकेशन प्राप्त होती है, टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



:: किसानों से अपील की है कि वे फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें। गेहूं के फाने जलाने वाले किसानों की रेड एंट्री दर्ज की जा रही है।

- डॉ. राजपाल, तकनीकी सहायक, कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed