{"_id":"5dea97e38ebc3e1bea158b3a","slug":"crop-purchase-of-cotton-crop-farmers-income-growth-fatehabad-fatehabad-news-rtk5311457115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूना में 15 साल बाद सीसीआइ ने शुरू की नरमे की खरीद, किसानों को मिला फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूना में 15 साल बाद सीसीआइ ने शुरू की नरमे की खरीद, किसानों को मिला फायदा
विज्ञापन
किसानों के नरमे की खरीद करते सीसीआई के अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
भूना। भारतीय कपास निगम की सीसीआई एजेंसी ने भूना अनाजमंडी में 15 वर्षों बाद नरमा की खरीद शुरू कर दी है। इससे किसानों ने खुशी का इजहार किया है। इससे पहले किसानों की नरमा पांच हजार के करीब प्राइवेट लोगों द्वारा खरीदी जा रही थी। मगर अब 8 प्रतिशत नमी वाली नरमा की खरीद 5450 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी गई है। जिससे किसानों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंच रहा है।
सीसीआई के कॉमर्शियल ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि किसानों को नरमा बेचने से पहले आधार कार्ड व कृषि भूमि की जमाबंदी की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि नरमा में न्यूनतम नमी की मात्रा 8 प्रतिशत रहेगी जो अधिकतम 12 प्रतिशत तक मान्य है। अगर 12 प्रतिशत से अधिक नरमा/कपास में नमी पाई जाती है तो उसकी खरीद नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन किसानों से 518 क्विंटल नरमा की खरीद की गई है।
सीसीआई ने यह रेट किया निर्धारित
एजेंसी के नरमा खरीद अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 8 प्रतिशत नमी पाए जाने पर किसान को प्रति क्विंटल 5450 रुपये दिए जाएंगे। जबकि 9 प्रतिशत नमी पर 5395 रुपये प्रति क्विंटल, 10 प्रतिशत नमी पर 5341 रुपये प्रति क्विंटल, 11 प्रतिशत नमी पर 5286 रुपये और 12 प्रतिशत नमी पर 5232 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसान को भुगतान दिया जाएगा। नरमा खरीदने के बाद किसान के बैंक अकाउंट में सीधी राशि जमा हो जाएगी। किसान को अपना बैंक खाता सुचारू रूप से चालू रखना होगा।
विज्ञापन
कॉटन मिल्स संचालकों एवं किसानों ने जताई खुशी
लिंकन कॉटन मिल के संचालक श्यामसुंदर भगेरिया ने नरमा की सरकारी खरीद शुरू करवाने पर उपायुक्त डॉक्टर धीरेंद्र खड़गटा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से उपायुक्त लगातार प्रयास कर रहे थे और उनके प्रयासों से ही किसानों को इसका बड़ा लाभ पहुंचा है। किसान आत्माराम, नेकीराम, सुरेंद्र कुमार व बलजीत सिंह ने सीसीआई द्वारा नरमा खरीद शुरू करने पर हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में नरमे का समर्थन मूल्य मिलने से आर्थिक रूप से फायदा पहुंचा है। इसलिए सरकार व प्रशासन के इस किसान हितैषी फैसले का स्वागत करते हैं।