फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crooks in police uniform, looted 7.50 lakhs from farmer

पुलिस की वर्दी में आए बदमाश, किसान से 7.50 लाख लाख लूटे

Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Crooks in police uniform, looted 7.50 lakhs from farmer
गांव गुलरवाला के पास शुक्रवार को दो बदमाशों द्वारा पुलिस की वर्दी पहनकर लूट को अंजाम देने का मामला सामने आया है। शिकायत मिली है कि बदमाश एक किसान से साढ़े सात लाख रुपये लूटकर ले गए। वारदात के बाद पीड़ित व्यक्ति ने इस बारे में अपने परिजनों को सूचना दी। पीड़ित के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव धारसूल खुर्द निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उसका भाई अजमेर सिंह शुक्रवार को टोहाना से अपने आढ़ती से गेहूं की पेमेंट लेने गया था। शाम करीब चार बजे वह रुपये लेकर अपनी बाइक पर टोहाना से कुलां की तरफ आ रहा था। सुभाष चंद ने बताया कि उसका भाई अजमेर जब कुलां टोहाना मार्ग पर ग्रीन वैली स्कूल के समीप पहुंचा तो उसे बाइक पर पुलिस की वर्दी में दो लोग मिले। उन्होंने अजमेर सिंह से कहा कि लॉकडाउन के चलते आगे पुलिस चालान काट रही है। उनकी बातों में आकर अजमेर वहां से वापस होकर रतिया ब्रांच नहर की पटरी से अपने गांव की ओर चल पड़ा। नहर पटरी पर जब वह गुलर वाला गांव के निकट पहुंचा तो पुलिस की वर्दी में उक्त दोनों अज्ञात बदमाश उसे दोबारा वहां मिले। उसे हाथापाई कर जमीन पर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए अजमेर सिंह से साढ़े 7 लाख रुपये नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद अजमेर सिंह ने तत्काल अपनी मां को फोन कर इसकी सूचना दी। इसके बाद उसकी मां ने इस बारे में अजमेर के भाई व मोहल्लावासियों को सूचित किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया और जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस इस मामले में पता लगा रही है कि किसान आढ़ती से वास्तव में रुपये लेकर आया था या नहीं। क्योंकि इस बार गेहूं की पेमेंट सीधे किसानों के खाते में डाली जाती है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अगर ऐसी वारदात हुई है तो बदमाशों को कैसे पता चला कि उसके पास साढ़े सात लाख रुपये हैं। जब पुलिस जगह-जगह लॉकडाउन के दौरान चेकिंग कर रही है तो पुलिस की वर्दी में बदमाश कहां से आए और कहां गायब हो गए। इस मामले में पुलिस तमाम पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी जांच कर रहे हैं : चौकी इंचार्ज
कुलां चौकी इंचार्ज कपिल देव ने बताया कि इस मामले में पुलिस को शिकायत मिल चुकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो पुलिस बदमाशों को जल्द पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed