फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crisis on mc chairman chair, angry 16 councilors chalked out strategy, fatehabad

दर्शन नागपाल की प्रधानगी पर संकट, नाराज 16 पार्षदों ने बनाई रणनीति

Sun, 05 Jan 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crisis on mc chairman chair, angry 16 councilors chalked out strategy, fatehabad
शनिवार देर रात होटल दीप में पार्षदों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे पार्षद वीरेंद्र एडवोक? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल की प्रधानगी पर संकट मंडरा रहा है। डोर टू डोर कचरा उठाने के टेंडर मामले में अपनी उपेक्षा से नाराज 16 पार्षदों ने शनिवार देर रात सिरसा रोड स्थित दीप होटल में एक गुप्त डिनर बैठक कर नागपाल को प्रधानपद से हटाने की रणनीति पर घंटों विचार किया।
विज्ञापन

इसके अलावा नप प्रधान के नजदीकी माने जाने वाले तीन अन्य पार्षदों ने भी बागी पार्षदों की इस मुहिम को फोन पर समर्थन दे दिया है। अगर समय रहते भाजपा हाईकमान की ओर से प्रयास नहीं होता तो बागी पार्षद नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अपने-अपने एफिडेविट जिला प्रशासन को देने की तैयारी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि बागी पार्षदों की इस जिद के आगे दर्शन नागपाल को विधायक दुड़ाराम द्वारा दिया गया अभयदान भी फीका पड़ सकता है।
विज्ञापन

उधर, पार्षदों द्वारा गुप्त बैठक की सूचना मिलते ही नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने विरोधी खेमे में शामिल कुछ पार्षदों को फोन कर पुराने संबंधों की दुहाई दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह में नगर परिषद के अंदर की राजनीति में सरगर्मी बनी रहेगी। हैरानी की बात ये है कि नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता रत्ति के पति विनोद रत्ति भी नप अध्यक्ष के खिलाफ हुई इस बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपू टुटेजा व नेहा मित्तल ने संभाली है बगावत की कमान
नगर परिषद सूत्रों ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल के खिलाफ पार्षदों की बगावत का कमान पार्षद प्रतिनिधि दीपू टुटेजा व नेहा मित्तल ने संभाली हुई है। दोनों पार्षद अपने-अपने वार्ड में काम न होने से तो परेशान थे ही, साथ ही हाल में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन टेंडर मामले में जिस तरह से प्रधान ने अपनी जिद को आगे रखा है, उससे भी कई पार्षद भड़के हुए हैं। सूत्रों की मानें तो दो-तीन दिन पहले भी पार्षद प्रतिनिधि दीपू टुटेजा व नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल के बीच इसी मुद्दे पर तूं-तड़ाक हुई थी। इतना ही नहीं, जगजीवनपुरा की पार्षद ज्योति मेहता को भी लोहे के बेंचों के लिए पहले अधिकारियों ने इधर से उधर चक्कर कटवाए और बाद में प्रधान के हस्ताक्षर के बावजूद उनके वार्ड के लिए लोहे के बेंच नहीं मिले हैं जिसके चलते वो भी नाराज बताई जा रही हैं।

होटल दीप में ये पार्षद मिले डिनर बैठक के लिए
नगर परिषद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात होटल दीप में हुई पार्षदों की डिनर बैठक में दीपू टुटेजा और नेहा मित्तल के अलावा सतीश चराईपोत्रा, महेश मक्कड़, विनय शर्मा, वीरेंद्र एडवोकेट, मनोहर नारंग कूका, वजीर जाखड़, अर्जुन लाट, राजेश खटक, राजेश जांगड़ा, डॉ. रणजीत, राजकुमार सैनी, गुरचरण दास व विनोद रत्ति शामिल हुए। इनके अलावा अनिल गर्ग, सोनू कुक्कड़ और राकेश गंभीर विधायक दुड़ाराम के रुख के अनुसार ही अपना फैसला लेंगे। हालांकि राकेश गंभीर और नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल के बीच रिश्तेदारी है और वैसे भी दोनों के संबंध काफी नजदीकी बताए जाते हैं।
वर्जन
‘पार्षदों की नाराजगी के बारे में पता चला है। मेरी कुछ पार्षदों से बात हुई है, जल्द ही पार्षदों की नाराजगी दूर की जाएगी।’
दर्शन नागपाल, नप अध्यक्ष, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed