फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   criminal wanted to air miss fire to his name but women injured

हवाई फायर कर जमाना चाहते थे धाक, गलती से महिला को लगी थी गोली

Wed, 02 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी सोनू उर्फ बच्ची व अमरजीत को पुलिस ने सोमवार देर रात्रि को भूना से गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं मोटर साइकिल बरामद किया है।

आरोपी बदमाश सोनू उर्फ बच्ची पर भूना, टोहाना, सिरसा व रतिया तथा अन्य जिलों में दर्जनों लूटपाट, डकैती, चोरी, जान से मारने की धमकी तथा फिरौती के कई मामले दर्ज हैं।

खाली फायर करना चाहते थे बदमाश
पवन कुमार शिव कुमार क्लॉथ मर्चेंट भूना की दुकान पर शनिवार को दिन दिहाडे़ गोली चलाने वाले बदमाश सोनू ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया है कि वह कपड़ा व्यापारी पर हवाई फायर करके अपनी धाक बनाना चाहता था ताकि वह व्यापारी से मोटी रकम वसूल सके।

लेकिन हवाई फायर के दौरान चली गोली सीतो देवी के सिर पर जा लगी। बच्ची ने बताया कि दो बार पिस्तौल की गोली चलाने का ड्रामा मिस किया गया था ताकि व्यापारी पूरी तरह से उनके खौफ के आगे भविष्य में डर जाए।

व्यापारी की दुकान पर गोली चलाने का मुख्य आरोपी सोनू उर्फ बच्ची हरियाणा पुलिस की सूचि बदमाशान बस्ता क के रिकार्ड में 11वें नम्बर का बदमाश अंकित है।

जबकि अमरजीत उर्फ बच्ची बडौपल में महिला को गोली मारकर हत्या करने के मामले में भी शामिल था। जिसमें वह सबूत के अभाव में कुछ दिनों पहले ही बरी हुआ था।

दोनों ही बदमाश भूना में चुट-पुट घटनाएं करके दादागिरी दिखाने का सपना संजोए हुए थे। बच्ची लगातार शहर में जूतों व खाद्य सामग्री की दुकानों से सामान मुफ्त में ले लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed