{"_id":"627d4d0977fcfe136473024f","slug":"youth-arrested-with-505-grams-of-heroin-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: 505 ग्राम हेरोइन के साथ सिरसा का युवक गिरफ्तार, दिल्ली से हेरोइन लाकर करता था सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद: 505 ग्राम हेरोइन के साथ सिरसा का युवक गिरफ्तार, दिल्ली से हेरोइन लाकर करता था सप्लाई
Thu, 12 May 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 12 May 2022 11:38 PM IST
सार
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने फतेहाबाद के भूना में कार्रवाई की है। युवक भूना की ऑटो मार्केट में किराये के मकान पर रह रहा था। आरोपी दिल्ली से हेरोइन लाकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
कैथल के बाद अब एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हरियाणा के फतेहाबाद के भूना की ऑटो मार्केट में बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सप्लायर को काबू करके उससे 505 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस हेरोइन की कीमत लगभग साढ़े 3 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी हेरोइन दिल्ली से लेकर आया था और इसकी भूना में डिलीवरी करने की फिराक में था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली थी कि भूना में हेरोइन का मुख्य सप्लायर दिल्ली से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आया है। वह भूना कि ऑटो मार्केट में एक मकान में किराये पर रह रहा है और वहीं उसने हेरोइन छिपा कर रखी है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर छापा मारकर युवक को काबू कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान सिरसा के डिंग क्षेत्र का निवासी 25 वर्षीय मोहनलाल के रूप में हुई, वह भूना की ऑटो मार्केट में किराये के मकान में रह रहा था। यह दिल्ली से हेरोइन लेकर यहां आया था और उससे 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हेरोइन की कीमत साढ़े 3 करोड़ रुपये बताई गई है। बताया गया है कि यह युवक लव मैरिज करने के बाद भूना ऑटो मार्केट में किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
नारकोटिक्स सेल के एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी को भूना पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जिसके बाद भूना पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया।