फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   young suside in dharniya

धारनियां में युवक ने सल्फास खा की आत्महत्या

Mon, 16 Nov 2015 11:40 PM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गांव धारनियां में लड़की भगाने की साजिश रचने के आरोपों से तंग आकर सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक बंसी लाल पुत्र रामकुमार ने घर पर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

 मृतक के परिजनों ने इस मामले में लापता लड़की के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की भगाने के मामले को लेकर सदर थाने में सोमवार को पंचायत बुलाई गई थी लेकिन इससे पहले युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सदर एसएचओ मुकेश बैनीवाल सिविल अस्पताल में पहुंचे। जहां पर पुलिस ने परिजनों के बयान पर लापता लड़की के रिश्तेदार रामकुमार पुत्र हजारी और शिवकुमार पुत्र राजाराम के खिलाफ भादस. की धारा 306/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में पहुंचे मृतक के भाई विनोद ने बताया कि गांव धारनियां में राजेंद्र देहड़ू की 25 वर्षीय लड़की 6 नवंबर को घर से लापता हो गई।

वह अपने परिवार के साथ राजेंद्र देहडू के खेत में काम करते हैं। लड़की को गांव का ही युवक सुभाष भगा कर ले गया। राजेंद्र देहड़ू के परिवार के लोगों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दी की बंसीलाल व विनोद का भगाने में हाथ है और उन्हें पता है कि दोनों कहां पर हैं। सदर थाने में दोनों को बुलाया गया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

आरोप है कि दो दिन पूर्व राजेंद्र देहड़ू के परिवार के लोग रामकुमार व शिवकुमार ने बंसी लाल, प्रीतम व संदीप को ढ़ाणी में बुलाया और मारपीट की और कहा कि गांव में किसी को बताया तो जान से मार देंगे तुम दोनों का पता बता दो। आरोप है कि लापता लड़की के परिजनों ने लड़की भगाने के मामले में सदर थाने में 8-10 लोगों के खिलाफ शिकायत दे दी और उन्हें सोमवार को सदर थाने में बुलाया गया था।

संदीप, प्रीतम, दारा, विनोद, पवन, पवन, बंसीलाल को सोमवार को सदर थाने में पूछताछ के लिए पेश होना था लेकिन इससे पहले ही बंसीलाल ने घर पर सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में परिजन बंसीलाल को भट्टू रोड स्थित सिवाच अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां पर उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक बंसीलाल शादीशुदा है और उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। सदर पुलिस ने मृतक के भाई विनोद की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


क्या कहते हैं अधिकारी:
गांव धारनियां से लड़की लापता हो गई है। जिस संबंध में रोजाना थाने में पंचायत आ रही थी। बंसी लाल ने जहर खाकर जान दे दी। इस मामले में दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को 8-10 लोगों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाने वाला कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed