{"_id":"63fda1386a0afb608a0f1cc6","slug":"young-man-died-who-injured-in-shooting-three-months-ago-in-fatehabad-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: तीन माह पहले गोली लगने से घायल हुए युवक की मौत, सब्जी खरीदने गए सागर पर नौ लोगों ने की थी फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: तीन माह पहले गोली लगने से घायल हुए युवक की मौत, सब्जी खरीदने गए सागर पर नौ लोगों ने की थी फायरिंग
Tue, 28 Feb 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:07 PM IST
सार
फतेहाबाद में करीब साढ़े 3 महीने पहले सब्जी खरीदने के लिए गए सागर पर बाइक सवार नौ युवकों ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग के दौरान सागर को एक गोली कूल्हे में लगी थी। घायल सागर का पहले हिसार और फिर रोहतक पीजीआई में इलाज चला।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना में वाल्मीकि चौक पर करीब साढ़े 3 महीने पहले फायरिंग में घायल हुए युवक सागर ने सोमवार देर रात को दम तोड़ दिया। युवक सागर जब तीन माह पहले सब्जी खरीदने के लिए वाल्मीकि चौक पर गया तो वहां बाइक सवार नौ युवकों ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग के दौरान सागर को एक गोली कूल्हे में लगी थी। घायल सागर का पहले हिसार और फिर रोहतक पीजीआई में इलाज चला। पीजीआई के चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, तो परिजन उसे घर ले आए थे। घर में ही सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई के बयान पर शिकायत दर्ज पुलिस
सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने मामले में मृतक के भाई विनोद के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा भी जोड़ दी है। हालांकि, इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक सागर के भाई विनोद ने बताया कि 8 नवंबर को उसका भाई अपने दोस्त रजत के साथ सब्जी खरीदने के लिए वाल्मीकि चौक पर गया था। उस समय तीन बाइक पर सवार होकर आए नौ युवकों ने फायरिंग कर दी थी। सागर को कूल्हे में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में रोहतक पीजीआई में ले जाया गया।
विज्ञापन
9 आरोपी किए जा चुके गिरफ्तार
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर हत्या की धारा भी केस में जोड़ दी गई है। इस मामले में सभी नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन