{"_id":"647032ef3f9446f92d059676","slug":"woman-dead-body-found-in-bhakra-canal-in-fatehabad-stones-tied-with-chains-around-eck-and-legs-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: भाखड़ा नहर में मिला महिला का शव, गले व पैर में जंजीर से बंधे थे पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: भाखड़ा नहर में मिला महिला का शव, गले व पैर में जंजीर से बंधे थे पत्थर
Fri, 26 May 2023 09:47 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 May 2023 09:47 AM IST
सार
टोहाना का किला मोहल्ला निवासी आशीष नामक व्यक्ति जब शाम के समय भाखड़ा नहर के किनारे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गया था तो वह जब लोहखेड़ा मे भाखडा नहर पुल के पास पहुंचे तो देखा कि नहर में महिला का शव बहता हुआ टोहाना से लोहाखेड़ा जा रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
भाखड़ा नहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना उपमंडल के गांव लोहाखेडा से जाने वाली भाखड़ा नहर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के गले व पैर में जंजीरों से पत्थर बांधे हुए थे। पुलिस को शक है की महिला की हत्या करके नहर में शव फेंका गया है। शव निकाल लिया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल मे रखवा दिया है।
विज्ञापन
महिला को पंजाब क्षेत्र से नहर में फेंका गया
महिला का शव पूरी तरह से गली सड़ी हालत में है जिसके चलते यह कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला को पंजाब क्षेत्र से नहर में फेंका गया होगा। फिलहाल शव गांव लोहाखेडा में मिलने पर टोहाना शहर पुलिस ने IPC की धारा 201, 302 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किला मोहला के अशीष ने दी सूचना
जानकारी के अनुसार, टोहाना का किला मोहल्ला निवासी आशीष नामक व्यक्ति जब शाम के समय भाखड़ा नहर के किनारे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने गया था तो वह जब लोहखेड़ा मे भाखडा नहर पुल के पास पहुंचे तो देखा कि नहर में महिला का शव बहता हुआ टोहाना से लोहाखेड़ा जा रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दाहिने पैर में जंजीर से पत्थर बांधे गए
आशीष ने पुलिस को दिए बयान मे बताया कि उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने तक वह ग्रामीणो की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला तो सभी हैरान रह गए। महिला के गले और दाहिने पैर में लोहे की जंजीरों से पत्थर बांधे हुए थे तथा शव पुरी तरह गल चुका था।
महिला के हाथ में पहने कड़े पर लिखा इंसां
शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल मे पहुंचा दिया। वहीं पुलिस को प्राथमिक जांच में मृत महिला के हाथ में एक कड़ा मिला है, जिस पर इंसां लिखा हुआ है, इससे उसके डेरा श्रद्धालु होने का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस अब रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है। किला मोहल्ला के रहने वाले आशीष के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और महिला के शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। -सुरेंद्र कम्बोज, शहर थाना प्रभारी, टोहाना।