{"_id":"58dc03124f1c1bc96863ee8c","slug":"wife-rape-ex-solder-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद के विधवा की आपत्तिजनक फोटो खींच दस माह तक करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहीद के विधवा की आपत्तिजनक फोटो खींच दस माह तक करता रहा रेप
wife, rape, ex solder, fathebad
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में सेवा के दौरान हुए शहीद की पत्नी को डरा-धमकाकर एवं उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो दिखाकर लगभग दस माह तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इन दस माह में उससे दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस ने अब महिला की शिकायत पर आरोपी एवं उसके मां-बाप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी धर्मेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके मां-बाप अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला धर्मेंद्र नामक युवक 10 महीने पहले उसके घर आया और उसके साथ अश्लील व्यवहार करते हुए रेप किया। आरोप है कि युवक ने इस दौरान उसकी फोटो खींच ली और उसके आधार पर उस पर दबाव बनाकर व धमकी देकर उससे 10 महीने तक लगातार रेप करता रहा। महिला का ये भी आरोप है कि आरोपी ने उसे इन दस माह में डरा धमकाकर उससे 2 लाख रुपये भी ले लिए। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसने धर्मेंद्र के माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन उन्होंने जब उसकी बात को अनसुना कर दिया तो इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहीद की पत्नी से बलात्कार एवं रुपये ऐंठने का मामला आया था। इसमें आरोपी धर्मेंद्र व उसके मां-बाप के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बलबीर सिंह, सब इंस्पेक्टर, महिला थाना, फतेहाबाद।