फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Villagers beat up SA and ALM at Power House in Buwan

भूना: बुवान में ग्रामीणों ने पावर हाउस पर एसए व एएलएम से की मारपीट, गांव में बिजली कट लगने से नाराज थे किसान

Wed, 20 Jul 2022 02:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 02:26 AM IST
सार

एसडीओ ने पुलिस को शिकायत दी है। यूनियन नेताओं ने पुलिस को चेताया है कि बुधवार तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो गुरुवार को हड़ताल कर देंगे।

विज्ञापन
Villagers beat up SA and ALM at Power House in Buwan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद जिले के भूना कस्बे के गांव बुवान के 33 केवी सब स्टेशन में सोमवार की देर रात को बिजली कटों के चलते ग्रामीणों ने ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मचारियों की पिटाई कर दी। विद्युत निगम के उपमंडल अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट को लेकर भूना थाना पुलिस को शिकायत दी है। वहीं इस घटना को लेकर कर्मचारी संगठनों में रोष फैल गया है। यूनियन नेताओं ने पुलिस को चेताया है कि बुधवार तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो गुरुवार को हड़ताल कर देंगे। 

विज्ञापन


भूना बिजली निगम के एसडीओ रामपाल दहिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव बुवान के 33 केवी पावर हाउस में सहायक ऑपरेटर पवन कुमार व एएलएम श्रीभगवान तैनात थे। सोमवार की रात को 8: 50 बजे पावर कट लगाया हुआ था। मगर इसी दौरान बुवान निवासी निर्मल सोनी, अनिल यादव तथा मोनू शर्मा के नेतृत्व में 30 लोग बिजली घर में आ धमके।
विज्ञापन


जो बिजली गुल होने से संबंधित पूछने लगे। एसए पवन कुमार ने जब निर्मल सोनी आदि को बताया कि पीछे से घरेलू लाइन पर 45 मिनट का पावर कट लगा हुआ है। मगर इस बात को लेकर उपरोक्त लोग भड़क गए और न्यूवुड फैक्टरी की लाइन को कटवाने के लिए दोनों कर्मचारियों पर दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने जब लाइट काटने से इनकार किया तो निर्मल सोनी, अनिल, मोनू व उनके साथ आए लोग उनसे मारपीट करने लग गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। 

सोमवार की देर रात को बुवान के निर्मल सोनी व अनिल यादव तथा मोनू शर्मा के साथ लगभग 30 अन्य व्यक्तियों ने 33 केवी सबस्टेशन बुवान में ड्यूटी पर मौजूद दो बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पुलिस में देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। - रामपाल दहिया, एसडीओ बिजली निगम, भूना। 


बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। उन्होंने बुधवार तक एफआईआर दर्ज न करने के लिए समय लिया है। पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई में कोई ढील नहीं दी है। - कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष भूना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed