{"_id":"646c7e7a866be4a183022615","slug":"two-youths-from-rajasthan-arrested-for-bringing-290-grams-of-heroin-from-nigerian-in-fatehabad-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: नाइजीरियन से 290 ग्राम हेरोइन लेकर आए राजस्थान के दो युवक काबू, STF हिसार ने दिया कार्रवाई को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: नाइजीरियन से 290 ग्राम हेरोइन लेकर आए राजस्थान के दो युवक काबू, STF हिसार ने दिया कार्रवाई को अंजाम
Tue, 23 May 2023 02:21 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 23 May 2023 02:21 PM IST
सार
स्पेशल टास्क फोर्स हिसार को सूचना मिली थी कि हनुमानगढ़ निवासी दो युवक दिल्ली से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आ रहे हैं। टीम जब बस स्टैंड फतेहाबाद के पास पहुंची तो दो युवक बाहर खड़े थे, दोनो युवक टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फतेहाबाद के शहर के बस स्टैंड के पास एसटीएफ हिसार टीम ने सोमवार देर रात को राजस्थान के दो युवकों को 290 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। पकड़े गए दोनों युवक दिल्ली के पीरागढ़ी से एक नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आए थे।मामले में शहर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी हनुमानगढ़ निवासी गौरव,जसविंदर सिंह और नाइजीरियन जॉन व हेरोइन मंगवाने वाले आरोपी हनुमानगढ़ निवासी हुसैन के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हेरोइन दिल्ली में पीरागढ़ी से जॉन नाम के नाइजीरियन से लेकर आए
स्पेशल टास्क फोर्स हिसार को सूचना मिली थी कि हनुमानगढ़ निवासी दो युवक दिल्ली से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर आ रहे हैं। टीम जब बस स्टैंड फतेहाबाद के पास पहुंची तो दो युवक बाहर खड़े थे, दोनो युवक टीम को देखकर भागने लगे। टीम ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर लिया। जांच के दौरान 290 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि हेरोइन दिल्ली में पीरागढ़ी से जॉन नाम के नाइजीरियन से लेकर आए हैं। हेरोइन हनुमानगढ़ निवासी हुसैन ने मंगवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन