{"_id":"64fab608fc2f55bf6e077dd4","slug":"two-real-brothers-beaten-in-panchayat-in-fatehabad-vehicle-broken-and-mobile-also-fell-down-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: महंगा पड़ा पंचायत में आना, दो सगे भाइयों को पीटा, तोड़ी गाड़ी और मोबाइल भी गिरकर टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: महंगा पड़ा पंचायत में आना, दो सगे भाइयों को पीटा, तोड़ी गाड़ी और मोबाइल भी गिरकर टूटा
Fri, 08 Sep 2023 11:20 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:20 AM IST
सार
फतेहाबाद में दो भाईयों से मारपीट का मामला सामने आया है। पंचायत में किसी बात लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके साथ वहां युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद की रतिया चुंगी पर एक पंचायत में आना पंजाब के आहलुपुर निवासी दो भाइयों को महंगा पड़ गया। उन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया और मारपीट कर उनको घायल कर दिया। आरोप है कि उनकी गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की गई। यह लोग अपने एक दोस्त की पत्नी के मामले में पंचायत में आए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह निवासी आहलुपुर तहसील सरदूलगढ़, जिला मानसा (पंजाब) ने बताया कि वह ट्रक चालक है। मेरे साथी रतिया के गांव भूंदड़वास निवासी धर्मसिंह की पत्नी उसको छोड़कर खजानसिंह निवासी रतिया चुंगी फतेहाबाद के साथ चली गई थी। जिसकी समस्या का समाधान के लिये बतौर पंचायती वह व उसका भाई दर्शन सिंह पुत्र भरतसिंह होंडो अमेज कार में सवार होकर खजानसिंह निवासी रतिया चुंगी फतेहाबाद से पंचायती के तौर पर आए थे।
विज्ञापन
जहां पर खजान सिंह का भाई निशानसिंह व उसके साथ राणासिंह नाम का व्यक्ति और एक अन्य नौजवान हाजिर थे। जो हमने धर्मसिंह की पत्नी के बारे में बातचीत करनी शुरू की तो खजानसिंह ने आवेश में आकर मुझे कहा कि तू क्या साला लगता है जो पंचायती करने आया है और उन्होंने उस पर व उसके भाई पर हमला बोल दिया। वह अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी तक आए तो गाड़ी से तोड़फोड़ की गई और इस दौरान उसका मोबाइल भी गिरकर टूट गया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने उनको जान से मारने की धमकी दी। वह नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती हुए, जहां गंभीर चोटों के चलते उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। शहर पुलिस ने इस संबंध में सुखदेव की शिकायत पर खजान सिंह, निशान सिंह व राणाा सिंह के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।