{"_id":"630c776d1849e102eb016a61","slug":"two-man-show-pistol-to-salesman-after-filling-petrol-from-petrol-pump-in-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: पुलिस लाइन के पास पेट्रोल पंप पर डलवाया तेल फिर सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: पुलिस लाइन के पास पेट्रोल पंप पर डलवाया तेल फिर सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर हुए फरार
Mon, 29 Aug 2022 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:53 PM IST
सार
कर्मचारी ने पहले 200 रुपये का तेल डाला जिसके बाद उन्होंने कहा कि 900 का डालना था। कर्मचारी ने 550 रुपये का तेल डाला और टंकी फुल हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
फतेहाबाद के हिसार रोड पर पुलिस लाइन के पास स्थित कुलड़िया पेट्रोल पंप पर देर रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने तेल डलवाया और पिस्तौल दिखाकर फरार हो गए। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। पंप के मैनेजर अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर अनिल कुमार ने बताया कि रविवार देर रात को मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन्होंने सेल्समैन मुकेश को तेल डालने के लिए कहा। कर्मचारी ने पहले 200 रुपये का तेल डाला जिसके बाद उन्होंने कहा कि 900 का डालना था। कर्मचारी ने 550 रुपये का तेल डाला और टंकी फुल हो गई। 750 रुपये का तेल टंकी में डाला गया। इसके बाद कर्मचारी ने जब पैसे मांगे तो युवक ने पिस्तौल दिखाई और फरार हो गए। कर्मचारी ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाया। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन