फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth arrested on charges of swindling lakhs under the pretext of doubling money.

Kangra News: पैसे दोगुनी करने के नाम पर लाखों हड़पने का आरोप, युवक गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 09:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 03 Oct 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested on charges of swindling lakhs under the pretext of doubling money.
पालमपुर (कांगड़ा)। शेयर बाजार में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने पालमपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पालमपुर के निहंग टीका का रहने वाला है। हरियाणा के रेवाड़ी में दर्ज धोखाधड़ी की प्राथमिकी पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह गिरफ्तारी की और आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आरोपी लोगों को शेयर बाजार में कम समय में पैसे दोगुने करने का लालच देकर बड़ी रकम ऐंठता था। इसी झांसे में आकर एक व्यक्ति ने लाखों रुपये गंवा दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब मुनाफा और मूल रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित ने हरियाणा के रेवाड़ी में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही हरियाणा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस की टीम ने पालमपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद निहंग टीका क्षेत्र में संयुक्त दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में इस युवक को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को हिरासत में लेकर हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है। -संदीप शर्मा, डीएसपी बैजनाथ (अतिरिक्त कार्यभार पालमपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed