{"_id":"645225c469e5bdfb9e0f8218","slug":"three-month-old-baby-died-after-vaccination-in-fatehabad-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: टीकाकरण के बाद तीन माह के शिशु की मौत, 20 साल बाद आईवीएफ से हुआ था बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: टीकाकरण के बाद तीन माह के शिशु की मौत, 20 साल बाद आईवीएफ से हुआ था बच्चा
Wed, 03 May 2023 02:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 03 May 2023 02:43 PM IST
सार
फतेहाबाद में तीन माह के शिशु के टीकाकरण के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा 20 साल बाद आईवीएफ तकनीक से हुआ था। गुस्साए परिजनों ने नागरिक असताल में हंगामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के हुड्डा सेक्टर तीन में तीन माह के शिशु के टीकाकरण के बाद हालत बिगड़ गयी। गंभीर हालत में बच्चे को फ़तेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चा 20 साल बाद आईवीएफ तकनीक से हुआ था। गुस्साए परिजनों ने नागरिक असताल में हंगामा किया और पॉलीक्लिनिक स्टॉफ़ पर टीकाकरण के लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
हंगामे की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस टीम नागरिक अस्पताल पहुंची और परिजनों को शांत करवाने का प्रयास किया। फिलहाल नागरिक असताल में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मृतक बच्चे के पिता बलवान सिंह आईटीआई भोडिया खेड़ा में इंस्ट्रक्टर और माता वीना पीजीटी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन