फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three arrested in the case of drug trafficking in Fatehabad of Haryana

Fatehabad: पंजाब से स्कूटी पर 30 ग्राम हेरोइन खरीदने आए दो युवक व सप्लायर काबू, 27 हजार बरामद

Tue, 09 Aug 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Aug 2022 10:34 PM IST
सार

पंजाब नंबर की स्कूटी पर दो युवक आए और फतेहाबाद नंबर की बाइक पर सवार युवक से आकर मिले। टीम ने शक के आधार पर तीनों को काबू कर लिया। आरोपियों ने 27 हजार में 30 ग्राम हेरोइन खरीदी थी। 

विज्ञापन
Three arrested in the case of drug trafficking in Fatehabad of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में शहर के रतिया रोड पर पुलिस ने पंजाब से स्कूटी पर हेरोइन लेने आए दो युवक और उन्हें सप्लाई देने आए युवक को काबू किया है। पुलिस ने पंजाब के युवकों से 30 ग्राम हेरोइन और स्पलाई देने वाले युवक से 27 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में शहर थाना में पुलिस ने फतेहाबाद के अग्रसेन कॉलोनी निवासी शमशुदीन उर्फ राजू, मानसा निवासी रोहित उर्फ काला व मंगलजीत सिंह उर्फ चेपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंजाब से स्कूटी पर आए युवकों ने 27 हजार रुपये में 30 ग्राम हेरोइन खरीदी थी। पुलिस को सूचना मिली कि अग्रसेन कॉलोनी निवासी शमशुदीन उर्फ राजू ने हेरोइन सप्लाई देनी है। इस पर टीम रतिया रोड पर पहुंची। यहां पर पंजाब नंबर की स्कूटी पर दो युवक आए और फतेहाबाद नंबर की बाइक पर सवार युवक से आकर मिले।
विज्ञापन


टीम ने शक के आधार पर तीनों को काबू कर लिया। बाइक पर आए युवक ने अपनी पहचान शमशुदीन उर्फ राजू और स्कूटी चालक ने रोहित उर्फ काला और पीछे बैठ युवक ने मंगलजीत सिंह उर्फ चेपी बताया। टीम को स्कूटी के पायदान के नीचे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसको लेकर पूछताछ में रोहित और मंगलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने ये हेरोइन शमशुदीन से 27 हजार रुपये में खरीदी है। टीम ने जब शमशुदीन की तलाशी ली तो उससे 27 हजार रुपये बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed